Ujjain: महाकाल के दरबार में पहुंचे नितिन नवीन, भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल के दर्शन करते हुए नितिन नवीन
Ujjain News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे. अध्यक्ष ने इस दौरान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुए. नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और उज्जैन प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे.
उज्जैन में आयेजित भजन संध्या में हुए शामिल
नितिन नवीन इंदौर में रोड़ शो और स्वामित्व योजना के कार्यक्रम के बाद महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे. जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित ‘सेवा सकंल्प अभियान’ के तहत उज्जैन के रामघाट पर क्षिप्रा आरती के दौरान आर्शीर्वाद का दीया प्रज्जवलन कार्यक्रम में सहभागिता की. वहीं रात में रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल हुए.
उज्जैन में जले 33 लाख दीये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा सकंल्प अभियान’ के तहत आर्शीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया. एमपी में इसका मुख्य आयोजन उज्जैन में क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में मनाया गया, जहां 33 लाख दीप जलाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया. वहीं राजधानी भोपाल में ढाई लाख दीपक प्रज्जवलित किए गए. इसके साथ ही प्रदेश के इंदौर बैतूल, खंडवा और कई अन्य जिलों में भी दीपोत्सव मनाया गया. सेवा सकंल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 यानी एक महीने तक मनाया जाएगा.
अध्यक्ष बनने के बाद पहला एमपी दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार एमपी के दौरे पर आए हैं. अध्यक्ष 17 और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश में रहेंगे. कल नितिन नवीन का इंदौर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्होंने इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई मंत्री और भाजपा नेता शामिल हुए.
ये भी पढे़ं- इंदौर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रोड शो, सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद