Shajapur: युवक ने फेसबुक पर लिखा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’, कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
शाजापुर कोर्ट ने विवादित पोस्ट के मामले में दो साल की सजा सुनाई
Shajapur Crime News: सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखकर पोस्ट करने वाले युवक मुबारिक को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है. हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक और आपत्तिपूर्ण टिप्पणी करने के मामले में भी दोषी ठहराया गया है. युवक को शाजापुर जेल भेज दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
ये मामला शाजापुर का है. जहां रोहित राठौर नाम के शख्स ने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में ज्योति नगर में रहने वाले मुबारिक (पिता- मोहसिन) के खिलाफ BNS की धारा – 153, 505 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT एक्ट) की धारा – 67 के तहत मामला दर्ज कराया गया. उस पर आरोप लगाया था कि फेसबुक पर महिलाओं के प्रति नफरत और आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल किया. इसके साथ ही हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक सामग्री साझा की.
ये भी पढ़ें: उज्जैन की फेमस मिठाई में रेंग रहे थे कीड़े, ‘गुपचुप’ मिठाई का डिब्बा खोलते ही उड़े होश
कठोर कारावास की सजा
इस मामले में आरोपी की अपील को खारिज करते हुए कोर्ट ने कठोर कारावास के साथ दो साल की सजा सुनाई है. न्यायालय ने इस बारे में कहा कि महिलाओं के खिलाफ नफरती और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल किया गया. हिंदू देवी-देवताओं के अपमान से जुड़ी सामग्री का भी जिक्र किया. अभियोजन पक्ष के अनुसार ऐसी सामग्री अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत और दुश्मनी बढ़ाती हैं.