Ujjain: महाकाल मंदिर की आय में हुआ बड़ा इजाफा, इस वर्ष आए रिकॉर्ड 142 करोड़ रुपये
उज्जैन महाकाल मंदिर
Ujjain: तीर्थनगरी उज्जैन के महाकाल दरबार में देश-विदेश भक्त अपनी अर्जी लेकर पहुंचते हैं. बाबा के दरबार में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या से मंदिर की आय में भी लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल मंदिर समिति की आय में रिकॉर्ड बढोतरी दर्ज की गई. इस वर्ष ये आंकड़ा 142 करोड़ तक पहुंच गया. यानी डेढ़ अरब से कुछ कम.
दान के रूप मिले में 78 करोड़ रुपये
जानकारी के मुताबकि इस आय में दान के रूप में 78 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. लड्डू प्रसादी के विक्रय से 65 करोड़ रुपये की आय हुई. श्रद्धालुओं ने कई बहुमूल्य वस्तुएं भी मंदिर समिति को दान की. लगातार बढ़ती हुई आय का सबसे बड़ा कारण महाकाल लोक भी है. 2022 के अक्तूबर महीने में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण हुआ था. इसके बाद से उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है.
6-7 लाख से ऊपर पहुंच जाता है आंकड़ा
जहां किसी समय प्रतिदिन अधिक से अधिक 50 हजार तक श्रद्धालु पहुंचते थे और शाही सवारी व महाशिवरात्रि जैसे पर्वों पर अधिक से अधिक 2 या ढाई लाख तक ही श्रद्धालु मंदिर में आते थे, वहीं अब यह आंकड़ा प्रतिदिन लगभग 2 लाख तक पहुंच गया. विशेष पर्वों पर यह आंकड़ा 6-7 लाख से ऊपर पहुंच जाता है. यहीं वजह है कि इस वर्ष मंदिर समिति की आय में बढोतरी हुई है.
142 करोड़ रुपये की आय में से दान के रूप में 78 करोड़ रुपये आए व लड्डू प्रसादी के विक्रय से 65 करोड़ रुपये आए. मंदिर समिति ने बताया है कि दान पेटियों में से 62 करोड़ रु., नकद काउंटर पर 5 करोड़ 50 लाख, मनी आर्डर से 1.30 लाख, आनलाइन माध्यम से 3 करोड़ 60 लाख, अन्न क्षेत्र से 3 करोड़ 38 लाख व गुप्त दान के रूप में 4 करोड़ 65 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई.
ये भी पढ़ें:‘बेसमेंट में कोचिंग क्लास नहीं चलेगी’, लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी का बड़ा फैसला