उज्जैन: स्कूल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने पर Zen Alpha का प्रदर्शन, कलेक्टर ऑफिस का किया घेराव

उज्जैन: उज्जैन के सराफा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के विरोध में Zen Alpha छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया.
Ujjain Zen Alpha protest

धरने पर बैठी छात्राएं

Ujjain: उज्जैन के सराफा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के विरोध में Zen Alpha छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया. स्कूल प्रशासन के इस निर्णय के विरोध में करीब 1000 छात्राएं सड़क पर उतर आईं और जमकर नारेबाजी करने लगी. ये स्कूल उज्जैन महाकाल मंदिर के पास स्थित है. छात्राओं के इस प्रदर्शन से वहां काफी भीड़ जमा हो गई.

कलेक्टर ऑफिस का घेराव

उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट करने के विरोध में कलेक्टर ऑफिस का भी घेराव किया. जानकारी के मुताबिक प्रशासन इस स्कूल को यहां से हटाकर नए शिक्षा भवन दाऊद खेड़ी में शिफ्ट कर रही है. प्रशासन के इसी निर्णय को लेकर स्कूल में पढ़ रही छात्राओं में अक्रोश देखने को मिल रहा है. छात्राएं कलेक्टर ऑफिस के बाहर बैठी हुई है हालांकि अभी तक कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो पाई है.

जबलपुर में भी ऐसा ही मामला

वहीं कलेक्टर के न मिलने पर छात्राएं जमकर नारेबाजी कर रही है. छात्राओं का कहना है कि कलेक्टर को हमसे बात करने आना ही पड़ेगा. इसी तरह जबलपुर के पाटन में संदीपनी स्कूल को करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरा में शिफ्ट किए जाने के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए. छात्रों ने स्कूल जाने के बजाय पाटन चौराहे पर चक्काजाम कर जबलपुर-दमोह-भोपाल मार्ग बंद कर दिया.

समझाने पहुंचे अधिकारी

यह स्थिति करीब एक घंटे बनी रही. अचानक बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों के सड़क पर उतरने से पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम मानवेंद्र सिंह और पाटन थाना पुलिस समेत बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली AIIMS में भर्ती जेपी नड्डा, बेचैनी की शिकायत के बाद लाया गया अस्पताल

ज़रूर पढ़ें