MP News: इंदौर में फिर लव जिहाद, जीशान ने यश चौहान बनकर जाल में फंसाया, जबरन धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

हिंदू जागरण मंच के लोगों की सहायता से पीड़िता ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद जीशान को गिरफ्तार कर लिया है.
Accused Mohammad Zeeshan (File Photo)

आरोपी मोहम्मद जीशान(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है. मोहम्मद जीशान ने यश चौहान बनकर को जाल में फंसाया. इसके बाद महिला के साथ लिव इन में रहना शुरू कर दिया. जब महिला प्रग्नेंट हो गई तो कहा कि शादी कर लेगा. लेकिन बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी यश चौहान नहीं बल्कि मोहम्मद जीशान है. इसके बाद आरोपी जीशान महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. इसके बाद पीड़िता ने हिंदू जागरण मंच के लोगों से मिलकर उन्हें आपबीती सुनाई. फिर पीड़िता के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया है.

गर्भवती होने पर बच्चे को मार देने की धमकी दी

पूरा मामला हीरानगर थाना इलाके का है. 33 साल की पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में वह पाटनीपुरा में कॉस्मेटिक की एक दुकान पर आती-जाती थी, इस दौरान वह अक्सर वह सिटी वैन का इस्तेमाल करती थी. ये गाड़ी जीशान चलाता था. इस दौरान उसकी जान-पहचान जीशान से हो गई. लेकिन जीशान ने अपना नाम यश चौहान बताई. दोनों में दोस्ती के बाद एक दिन जीशान ने महिला को प्रपोज किया और कहा कि वह महिला से शादी करना चाहता है. इसके बाद उसने महिला के साथ रहकर साथ संबंध बनाए. जब महिला प्रग्नेंट हो गई तो जीशान ने कहा कि वो उससे शादी कर लेगा. लेकिन तभी महिला ने जीशान के घरवालों से मुलाकात की. तभी महिला को पता चला कि वो यश चौहान नहीं बल्कि मोहम्मद जीशान है. इसके बाद आरोपी महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा. इतना ही नहीं महिला ने जब इस्लाम धर्म कबूल करने से इनकार कर दिया तो गर्भ में पल रहे बच्चे को जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

जीशान का पर्दाफाश होने के बाद पीड़िता ने हिंदू जागरण मंच के लोगों से संपर्क किया और पूरी आपबीती सुनाई. हिंदू जागरण मंच के लोगों की सहायता से पीड़िता ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद जीशान को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल के भौंरी में 3700 एकड़ में बनेगी AI सिटी, रिसर्च और ग्लोबल यूनिवर्सिटीज का एक इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम बनेगा

ज़रूर पढ़ें