Vistaar News|Lifestyle-gallery|कम कीमत में शाही लुक, करवा चौथ पर ट्रेंड में है ये लाल चूड़ा सेट, कीमत 200 रुपये से शुरू
कम कीमत में शाही लुक, करवा चौथ पर ट्रेंड में है ये लाल चूड़ा सेट, कीमत 200 रुपये से शुरू
Karwa Chauth Red Chooda Set: इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को है. इस पवित्र त्योहार के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, जिसमें वे हाथों में चूड़ियां भी पहनती हैं. इन चूड़ी सेट को खरीदने के लिए अक्सर महिलाएं मार्केट में ज्यादा पैसे खर्च कर देती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें मनपसंद चूड़ी सेट या कंगन नहीं मिल पाते हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको बहुत ही कम कीमत में बेहतरीन ब्राइडल लुक वाले कंगन और चूड़ियां मिल जाएंगी. आइए जानते हैं उस किफायती शहर के बारे में.
Written By : शिवेंद्र कुशवाहाUpdated: October 22, 2026 12:59 PM IST
करवा चौथ के लिए बेस्ट हैं ये चूड़ियां
करवा चौथ पर लाल चूड़ियों की मांग काफी बढ़ जाती है और फिरोजाबाद बाजार में इस बार 200 रुपये वाला लाल चूड़ा सेट सबसे ज्यादा ट्रेंड में है.इस सेट में बीच में कांच या सीप की लाल चूड़ियां और किनारों पर अमेरिकन डायमंड यानी एडी के कंगन लगे होते हैं.200 से 250 रुपये में पूरा ब्राइडल लुक मिलने से मिडल क्लास की महिलाएं इसे हाथों-हाथ खरीद रही हैं.सफेद एडी कंगन वाला लाल चूड़ा सेट भी खूब बिक रहा है, जिसमें हीरे जैसी चमक पूरे हाथों को शाही लुक देती है.इस बार पर्पल कलर का चूड़ा सेट नया ट्रेंड बना है, जिसकी कीमत 300 रुपये से शुरू होती है और युवतियां इसे ज्यादा पसंद कर रही हैं.गोल्डन एडी कंगन वाला लाल चूड़ा सेट भी महिलाओं को आकर्षित कर रहा है, जिसकी कीमत 350 रुपये से शुरू होती है.मल्टी कलर चूड़ा सेट में पिंक, लाल और मैरून चूड़ियां हैं, जो हर साड़ी और लहंगे के साथ मैच हो जाता है और कीमत 200 रुपये से शुरू है.लाल लटकन वाला चूड़ा सेट शाही ब्राइडल लुक देता है, जिसमें झुमकी वाली लटकन लगी है और कीमत 450 रुपये से शुरू है.