MP Ladli Behna 39th Kisht Update: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी 39वीं किस्त, 7 लाख नाम सूची से हटे

Ladli Behna 39th Kisht List: मध्य प्रदेश की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक 'लाड़ली बहना योजना' की 39वीं किस्त को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. इस योजना के तहत प्रदेश की लाखों महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की राशि मिलती है. प्रदेश सरकार यह राशि महिलाओं की आर्थिक तंगी को देखते हुए सीधे उनके खातों में डालती है. बता दें कि अब तक इस योजना की 38 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. रक्षाबंधन नजदीक आने वाला है और ऐसे में लाखों महिलाएं अब 39वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं. लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है कि सरकार ने लाड़ली बहना योजना की सूची से लगभग 7 लाख से अधिक महिलाओं के नाम काट दिए हैं. ऐसे में अब 39वीं किस्त की राशि इन महिलाओं के खातों में नहीं आएगी.

ज़रूर पढ़ें