PCB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बाबर आजम को जगह, रिजवान-इमाम उल हक की छुट्टी
PCB Central Contract: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. पीसीबी ने इस बार 38 मेंस क्रिकेटरों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, जिसमें मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल हक जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. वहीं, पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को भी सभी फॉर्मेट का कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बार बाबर आजम को सीमित कॉन्ट्रैक्ट दिया है. पीसीबी द्वारा उन्हें टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है.
उनके अलावा सलमान अली आगा को भी टेस्ट और वनडे कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है, जबकि टी20I के लिए दोनों खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को शामिल नहीं किया है.
वहीं, पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद और युवा ओपनर सैम अयूब की भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी कर दी गई है.
वहीं, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हारिस और खुर्रम शहजाद को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के कोच माइक हेसन टीम में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने के पक्ष में हैं.
इसी रणनीति के चलते बोर्ड ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कई अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.