कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सिर्फ इतनी गेंदों में झटक लिए 350 विकेट
Kagiso Rabada: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने 13,808 गेंदों में 350 टेस्ट विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इसी के साथ वह सबसे कम गेंदों में यह मुकाम हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने दिग्गज पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर जारी टेस्ट मैच में कगिसो रबाडा ने ट्रेविस हेड को आउट कर 350 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं.
रबाडा अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अपने ही देश के डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
रबाडा ने 13,808 गेंदों में 350 टेस्ट विकेट पूरे किए. वहीं, स्टेन ने 14,719 गेंदों में 350 टेस्ट विकेट पूरे किए थे.
इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 14,905 गेंदों में यह कारनामा किया था.
कगिसो रबाडा टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट डेल स्टेन ने लिए हैं.
टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट डेल स्टेन ने लिए हैं. उन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए हैं.