मैदान पर दुश्मन, बाहर जिगरी दोस्त! इन क्रिकेटर्स की बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल
Cricketers: क्रिकेट में जब दो टीमें आमने-सामने होती हैं तो खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देते हैं. मैदान पर उनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन मुकाबला खत्म होते ही ये खिलाड़ी आपस में हंसी-मजाक करते और दोस्ती निभाते नजर आते हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग-अलग देशों के लिए खेलने वाले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है. आरसीबी के लाइ लंबे समय तक साथ में खेलते हुए दोनों दिग्गज मैदान के बाहर भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबलों में दोनों खिलाड़ी मैदान के अंदर एक-दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाते दिखे है. लेकिन मैदान के बाहर दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं.
टीम इंडिया के लिए साथ में खेलने वाले युवराज सिंह और हरभजन सिंह मैदान और मैदान के बाहर काफी अच्छे दोस्त हैं. आईपीएल में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ भी खेले हैं.
महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे की विरोधी टीम में खेलने के बावजूद मैदान के बाहर काफी अच्छी दोस्ती रखते हैं. दोनों ने लंबे समय तक सीएसके के लिए साथ में खेला है.
क्रिस गेल और विराट कोहली अलग-अलग देशों से तालुक रखते हैं. इसके बावजूद दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती देखने को मिलती हैं. दोनों ने आईपीएल में आरसीबी के लिए साथ में खेला है.
रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड भी आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तो वहीं वेस्टइंडीज के लिए खेलते हैं. दोनों ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सफलता में अहम भूमिका निभाई है.
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के बीच भी गहरी दोस्ती देखने को मिलती है. आईपीएल में दोनों गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं.