कौन हैं नमन धीर? जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया के लिए किया डेब्यू
Naman Dhir: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है. सीरीज का पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच तिरुवनंतपुरम में खेला गया. इस मुकाबले में भारत की ओर से नमन धीर को डेब्यू करने का मौका मिला. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें मैच से पहले डेब्यू कैप दी. नमन धीर कभी कनाडा जाने वाले थे, लेकिन अब वह भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बन गए हैं.
26 वर्षीय भारतीय स्टार ऑलराउंडर नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया. पंजाब के इस खिलाड़ी ने मुश्किलों से लड़कर भारतीय टीम तक का सफर तय किया.
नमन धीर का जन्म 31 दिसंबर 1999 को अंबाला में हुआ था. उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और पंजाब के लिए अंडर-16 क्रिकेट खेला.
पंजाब के लिए अंडर-16 क्रिकेट खेलने के बाद 6-7 साल तक नमन धीर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, जिसके चलते उनके पिता को लोगों ने खूब ताने दिए.
लगातार फ्लॉप होने के चलते नमन धीर ने सब कुछ छोड़कर कनाडा जाने का मन बना लिया था. लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ में क्रिकेट को एक और मौका देने का फैसला किया.
2023 में नमन धीर ने पंजाब में होने वाली शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया और इस लीग में 425 से ज्यादा रन कूट डाले.इसके बाद उन्होंने आईपीएल में धमाल मचाया.
घरेलू क्रिकेट में नमन धीर ने अंडर-25 टूर्नामेंट और रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में उन्होंने सौराष्ट्र के लिए शानदार शतक जड़ा.
आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख में खरीदकर अपने साथ जोड़ा. अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में नमन धीर ने लखनऊ के खिलाफ 28 गेंदों में 62 रन की विस्फोटक पारी खेली.
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब नमन धीर को टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 669 रन दर्ज हैं.