Mangal Aditya Rajyog 2026: 2 अप्रैल से बन रहा शक्तिशाली मंगल आदित्य राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

Mangal Aditya Rajyog 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह परिवर्तन शाम करीब 3 बजकर 37 मिनट पर होगा.
circle of the zodiac signs

राशियों का चक्र

Mangal Aditya Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर विशेष महत्व रखता है और इसमें मंगल का स्थान काफी अहम माना जाता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. यह परिवर्तन शाम करीब 3 बजकर 37 मिनट पर होगा. खास बात यह है कि मीन राशि में पहले से ही सूर्य देव विराजमान हैं, ऐसे में मंगल के प्रवेश से मंगलादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जिसे वैदिक ज्योतिष में बेहद प्रभावशाली और शुभ फल देने वाला योग माना जाता है.

मंगलादित्य योग का प्रभाव

  • इस योग में सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक होता है, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस और कार्यक्षमता का कारक माना जाता है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ एक ही राशि में आते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसका असर यह होता है कि आत्मबल बढ़ता है, करियर में उन्नति के अवसर मिलते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

मेष राशि के लिए संकेत

  • मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहने की संभावना है. नौकरी या व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे बढ़ने के रास्ते खोलेंगी. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं, हालांकि खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

सिंह राशि को मिलेगा लाभ

  • सिंह राशि के लोगों को इस योग का अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है. करियर में प्रगति, प्रमोशन या नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं और निवेश के लिए भी समय सही माना जा रहा है, लेकिन हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा.

धनु राशि के लिए शुभ समय

  • धनु राशि के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है, खासकर व्यापार के क्षेत्र में. बिजनेस में वृद्धि के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बन रहे हैं. छात्रों के लिए भी यह समय सकारात्मक रहेगा, हालांकि परिवार में माता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा.

ये भी पढे़ं- Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को चढ़ाएं ये शुभ चीजें, बरसेगी पवन पुत्र की कृपा

(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

ज़रूर पढ़ें