Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन सामानों की खरीदारी से बचें वरना हो सकता है नुकसान, ये है लिस्ट
Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी के गहने, बर्तन, मूर्तियां और सिक्के आदि को खरीदना शुभ माना जाता है. मिट्टी के बर्तन खरीदना भी अच्छा संकेत माना जाता है, इसे धरती माता के सम्मान के तौर पर देखा जाता है.
सांकेतिक तस्वीर
Akshay Tritiya 2026: हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया को पवित्र त्योहार माना जाता है. इस दिन खरीदारी को विशेष महत्व दिया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस शुभ दिन जो काम शुरू किए जाते हैं, लंबे वक्त तक उनका फल मिलता है. कहा जाता है कि सोना-चांदी के गहने, सिक्के या दूसरे सामान खरीदने से घर में समृद्धि आती है.
अक्षय तृतीया के लिए शुभ मुहूर्त
- इस साल (2026) अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल (रविवार) को मनाया जाएगा.
- ये पर्व 20 अप्रैल 2026 तक रहेगा यानी इसे दो दिनों तक मनाया जाएगा.
- अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को सुबह 10.50 बजे शुरू होगा और 20 अप्रैल को सुबह 7.28 बजे तक रहेगा.
- इस दिन कई सारे योग एक साथ बन रहे हैं, इनमें सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और गजकेसरी योग हैं.
- ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक अक्षय तृतीया के दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा, इसे सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जा रहा है.
किन सामानों की खरीदारी करना चाहिए?
- अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी के गहने, बर्तन, मूर्तियां और सिक्के आदि को खरीदना शुभ माना जाता है.
- मिट्टी के बर्तन खरीदना भी अच्छा संकेत माना जाता है, इसे धरती माता के सम्मान के तौर पर देखा जाता है.
- अन्न जैसे – जौ, पीली सरसों, चावल, दाल को खरीदा जा सकता है, इसके सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.
- कौड़ी खरीदने को धन बढ़ाने वाला माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर खरीदते समय इन वास्तु गलतियों से रहें सावधान, वरना बढ़ सकती हैं जिंदगी में परेशानियां
किन वस्तुओं की खरीदारी से बचना होगा?
कुछ ऐसे सामान भी हैं जिन्हें लोगों को खरीदने से बचना चाहिए. इन्हें खरीदना अशुभ माना जाता है. इनकी खरीददारी से घर में अशांति और तनाव की स्थिति हो जाती है.
- एल्यूमीनियम, स्टील और प्लास्टिक के सामान नहीं खरीदना चाहिए.
- काले रंग के सामान को खरीदने से बचना चाहिए.
- चाकू, कैंची या कोई नुकीला सामान नहीं खरीदना चाहिए, इससे घर में तनाव और विवाद की स्थिति हो सकती है.