Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, बरसेगी सुख-शांति और अपार धन

Buddha Purnima 2026; बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा 1 मई को मनाई जाएगी. हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों में इस दिन की बड़ी मान्यता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में अवतार लिया था.
Buddha Purnima 2026

बुद्ध पूर्णिमा 2026

Special Tips for Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा 1 मई को मनाई जाएगी. हिंदू और बौद्ध दोनों ही धर्मों में इस दिन की बड़ी मान्यता है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में अवतार लिया था. सुख-समृद्धि के लिए इस दिन पूजा-पाठ करने और घर में कुछ शुभ चीजें खरीदकर लाने की परंपरा है. चलिए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों को घर लाना शुभ होता है.

पीतल का हाथी

घर में पीतल का हाथी रखना मजबूती और स्थिरता का संकेत देता है. वास्तु और फेंगशुई के हिसाब से इसे बहुत लकी माना गया है. बुद्ध पूर्णिमा पर इसे घर लाने से नेगेटिविटी दूर होती है और शांति बनी रहती है. इसे रखने के लिए लिविंग रूम या घर का मेन गेट सबसे सही जगह है.

बुद्ध की मूर्ति

महात्मा बुद्ध की मूर्ति घर में सुख-शांति और अच्छे विचार लाती है. कहते हैं कि इसे रखने से मानसिक तनाव कम होता है और मन को सुकून मिलता है. फेंगशुई के अनुसार, ध्यान लगाते बुद्ध या लाफिंग बुद्धा की मूर्ति गुड लक लाती है. बस ध्यान रखें कि इसे किसी साफ और ऊंचे स्थान पर ही रखें.

चांदी का सिक्का

चांदी का संबंध चंद्रमा और पवित्रता से होता है. ऐसी मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांदी का सिक्का खरीदने से धन-दौलत बढ़ती है. इसे अपनी तिजोरी या मंदिर में रखने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है. इसे किसी भी नए काम की शुभ शुरुआत के लिए भी अच्छा माना जाता है.

श्री यंत्र

श्री यंत्र को खुशहाली और पैसों की समृद्धि के लिए बहुत असरदार माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसमें देवी लक्ष्मी का वास होता है. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर इसे घर के मंदिर में स्थापित करने से तरक्की के द्वार खुलते हैं. इसकी रोज पूजा करना बहुत फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें-Guru Gochar 2026: 60 दिनों तक बरसेगी गुरु की कृपा, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धन की वर्षा

कौड़ी

पुराने समय से ही कौड़ियों को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है क्योंकि ये मां लक्ष्मी को बहुत पसंद हैं. बुद्ध पूर्णिमा पर कौड़ियां घर लाने से सुख-शांति बनी रहती है. अगर आप इन्हें लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखेंगे, तो पैसों की कमी नहीं होगी.

ज़रूर पढ़ें