धनतेरस पर सोना-चांदी, वाहन और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें किस चौघड़िया में खरीदारी होगी सबसे ज्यादा लाभदायक

Dhanteras Gold Vehicle Purchase Guide: इस बार धनतेरस 6 नवंबर 2026 को है. इस दिन लोग बाजारों में जाकर खरीदारी करते हैं. कोई बड़ी गाड़ी खरीदता है, तो कोई सोना-चांदी खरीदता है. यानी धनतेरस के दिन हिंदू परिवार में बाजार से कुछ न कुछ नया सामान जरूर आता है.
Dhanteras 2026

धनतेरस 2026

Dhanteras 2026 Shopping Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का पावन पर्व 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. देशभर में दीपावली के त्योहार को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं दिवाली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस बार धनतेरस 6 नवंबर 2026 को है. इस दिन लोग बाजारों में जाकर खरीदारी करते हैं. कोई बड़ी गाड़ी खरीदता है, तो कोई सोना-चांदी खरीदता है. यानी धनतेरस के दिन हिंदू परिवार में बाजार से कुछ न कुछ नया सामान जरूर आता है.

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वाहन ‘चर’ या ‘अमृत’ चौघड़िया में स्वर्ण आभूषण ‘शुभ’ या ‘अमृत’ में हीरे के गहने ‘चर’ या ‘शुभ’ में और इलेक्ट्रनिक वस्तुएं ‘लाभ’ या ‘चर’ चौघड़िया में खरीदी जानी चाहिए. इस समय खरीदी गई वस्तु बहुत शुभ मानी जाती है. आइए जानते हैं शुभ चौघड़िया र मुहूर्त के बारे में.

धनतेरस 2026 की तिथि व समय

  • धनतेरस की तिथि: 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: 6 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर 2026 को सुबह 10:47 बजे तक

दिन का शुभ चौघड़िया और मुहूर्त (6 नवंबर 2026)

  • अमृत चौघड़िया: सुबह 10:31 बजे से सुबह 10:42 बजे तक
  • शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:04 बजे से दोपहर 1:26 बजे तक
  • चर चौघड़िया: शाम 4:10 बजे से शाम 5:32 बजे तक
  • लाभ चौघड़िया (रात का समय): रात 8:48 बजे से रात 10:26 बजे तक

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

विशेष संध्या/प्रदोष काल मुहूर्त

  • प्रदोष काल: शाम 5:49 बजे से रात 8:23 बजे तक
  • वृषभ लग्न / पूजा व खरीदारी का श्रेष्ठ समय: शाम 6:02 बजे से शाम 7:57 बजे तक

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

  • धनतेरस पर लोहे और स्टील की सामान नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि लोहे का संबंध शनि देव से माना जाता है.
  • कांच और शीशे से बनी चीजें भी नहीं लेनी चाहिए, इसे राहु का प्रतीक और अशुभ माना जाता है.
  • चाकू, कैंची, सुई और ब्लेड जैसी नुकीली चीजें खरीदने से बचना चाहिए, इन्हें तरक्की में रुकावट माना जाती है.
  • काले रंग के कपड़े या काले रंग की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए, काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें