Vastu Tips: सावधान! ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, नहीं तो हो सकते हैं कंगाल, जानिए वास्तु टिप्स
वास्तु टिप्स 2026
Dressing Table Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छोटी-छोटी चीजें भी हमारी ऊर्जा और आर्थिक स्थिति पर असर डालती हैं. ड्रेसिंग टेबल को केवल सजने-संवरने की जगह नहीं, बल्कि एक ऊर्जा केंद्र माना जाता है. अगर यह जगह गंदी या अव्यवस्थित रहे, तो इसका असर धन और बरकत पर भी पड़ सकता है.
आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली 5 चीजें जिन्हें हटाना चाहिए
टूटा हुआ शीशा
टूटा या दरार वाला शीशा घर की अच्छी ऊर्जा को रोकता है और धन के प्रवाह में रुकावट पैदा कर सकता है.
पुराने और एक्सपायर्ड सामान
पुराने कॉस्मेटिक, खराब हो चुके सामान या पुराने कागज ड्रेसिंग टेबल में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक परेशानी आ सकती है.
नुकीली चीजें
कैंची, पिन या दूसरी तेज चीजें यहां रखने से घर में तनाव बढ़ सकता है और फैसले लेने की क्षमता पर भी असर पड़ता है.
दवाइयां
ड्रेसिंग टेबल पर दवाइयां रखने से बीमारियों की ऊर्जा बनी रहती है, जिससे खर्च बढ़ सकता है.
भगवान की मूर्तियां या फोटो
वास्तु के अनुसार, पूजा का स्थान और ड्रेसिंग टेबल अलग-अलग होना चाहिए. इन्हें एक साथ रखने से ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है.
गंदा सामान
गंदे ब्रश और स्पंज रखने से घर में नकारात्मक माहौल बनता है, जिससे सुस्ती और आलस बढ़ता है और अच्छे कमाई के मौके छूट सकते हैं.
अंधेरे में दर्पण
अगर ड्रेसिंग टेबल का शीशा अंधेरे में रहता है या उस पर रोशनी कम पड़ती है, तो इसे धन के प्रवाह में रुकावट माना जाता है.
धन और बरकत बढ़ाने के आसान वास्तु उपाय
रात में शीशा ढकें
सोते समय ड्रेसिंग टेबल का शीशा कपड़े से ढकने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और मन शांत रहता है.
सफाई और खुशबू बनाए रखें
ड्रेसिंग टेबल हमेशा साफ-सुथरी रखें. वहां हल्की खुशबू, इत्र या ताजे फूल रखने से सकारात्मक माहौल बनता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है.