Eclipse Yoga 2026: 10 मई से शुरू हो रहा है अशुभ ग्रहण योग, इन 4 राशियों पर मंडरा रहा है संकट, रहें सावधान!

Eclipse Yoga 2026: इस महीने 10 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति एक अशुभ योग का निर्माण कर रही है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन क्रूर ग्रह राहू और सूर्य एक ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 'ग्रहण योग' की स्थिति निर्मित होगी
Eclipse Yoga 2026

ग्रहण योग 2026

Eclipse Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस महीने 10 मई 2026 को ग्रहों की स्थिति एक अशुभ योग का निर्माण कर रही है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन क्रूर ग्रह राहू और सूर्य एक ही राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे ‘ग्रहण योग’ की स्थिति निर्मित होगी. ज्योतिषियों का मानना है कि इस युति के निर्माण से कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिसके कारण कुछ जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अपने कामकाज में बहुत सावधानी बरतनी होगी. इस समय आपके पूरे होने वाले काम भी रुक सकते हैं या उनमें बाधा आ सकती है. ऑफिस में अपने सीनियर अधिकारियों से बातचीत करते समय संयम रखें, क्योंकि बहस होने की संभावना है. साथ ही पैसों के निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए राहु के साथ उनका मेल आपके लिए मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. इस दौरान आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है. आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सख्त जरूरत है. अगर आप कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक देना ही आपके हित में होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए 10 मई के बाद का समय थोड़ी मुश्किलें लेकर आ सकता है. आपकी सेहत अचानक खराब हो सकती है या कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है, इसलिए पैसों के लेन-देन में बहुत सतर्क रहें.

वृश्चिक राशि

इस अशुभ योग की वजह से आपके परिवार में अशांति रह सकती है. घर के लोगों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ सकता है और छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो सकते हैं. अपनी भाषा और कड़वे शब्दों पर कंट्रोल रखें. साथ ही सड़क पर चलते समय या वाहन चलाते समय काफी अलर्ट रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें-Trigrahi Yoga May 2026: मई में बनने जा रहा है दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, होगा जबरदस्त धन लाभ

उपाय और सावधानी

इस बुरे प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव की पूजा करना सबसे उत्तम है. 10 मई को ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, इससे आपको लाभ मिलेगा. इसके अलावा, अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को दान दें, इससे ग्रहों के नकारात्मक असर में कमी आएगी.

ज़रूर पढ़ें