हनुमान अष्टक का पाठ दिलाएगा हर संकट से छुटकारा, जानें इसके लाभ-नियम और सावधानियां
Hanuman Ashtak Path: हनुमान अष्टक का नियमित पाठ करने से कर्ज, शत्रु बाधा और जीवन की कई परेशानियों से राहत मिलती है. कहा जाता है कि इसका सच्चे मन से पाठ करने पर व्यक्ति की समस्याएं धीरे-धीरे अपने आप समाप्त होने लगती हैं.
भगवान हनुमान
Hanuman Ashtak Path Rules: कलयुग में हनुमान जी की पूजा को बहुत प्रभावशाली माना जाता है. यही कारण है कि भक्त उनकी कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, सुंदरकांड और हनुमान अष्टक का पाठ करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान अष्टक का नियमित पाठ करने से कर्ज, शत्रु बाधा और जीवन की कई परेशानियों से राहत मिलती है. कहा जाता है कि इसका सच्चे मन से पाठ करने पर व्यक्ति की समस्याएं धीरे-धीरे अपने आप समाप्त होने लगती हैं. शास्त्रों में इसके पाठ से जुड़े कुछ खास नियम और सावधानियां भी बताई गई हैं. आइए जानते हैं कि हनुमान अष्टक का पाठ करने से क्या लाभ मिलते हैं और इसे करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
हनुमान अष्टक के लाभ
- हनुमान अष्टक का पाठ करने से नकारात्मक शक्तियों और डर से छुटकारा मिलता है.
- मान्यता है कि इससे भूत-प्रेत या किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी दूर होती है.
- इसका पाठ करने वाले लोगों का मन शांत और प्रसन्न रहता है.
- यदि किसी बात को लेकर मन में भय या चिंता हो, तो वह भी कम होने लगती है.
- साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है.
- हनुमान अष्टक का पाठ मानसिक शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करता है.
- जो लोग आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं, उनके अंदर साहस और भरोसा बढ़ने लगता है.
हनुमान अष्टक पाठ के नियम
- हनुमान अष्टक का पाठ करने से पहले सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहनें और हाथ में जल या गंगाजल लेकर संकल्प करें.
- पूजा के स्थान पर लाल रंग का आसन बिछाकर बैठना शुभ माना जाता है.
- पाठ करते समय लाल वस्त्र पहनना भी अच्छा माना जाता है.
- चाहें तो किसी हनुमान मंदिर में बैठकर भी इसका पाठ कर सकते हैं.
- पाठ शुरू करने से पहले हनुमान जी को धूप-दीप दिखाएं और सिंदूर, लाल फूल तथा बूंदी के लड्डू अर्पित करें.
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, 3, 5, 11 और 21 बार हनुमान अष्टक का पाठ करना शुभ फलदायी माना गया है.
हनुमान अष्टक पाठ से जुड़ी सावधानियां
- जिस दिन हनुमान अष्टक का पाठ करें उस दिन मांसाहार और शराब जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
- हनुमान जी को बाल ब्रह्मचारी माना गया है, इसलिए उनके पूजन और पाठ के दौरान ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना जरूरी बताया गया है.
- पाठ हमेशा शांत वातावरण में और पूरी श्रद्धा के साथ करना चाहिए.
- साथ ही मन को शांत और पवित्र रखना भी जरूरी माना गया है.