Guru Gochar 2026: जून में ग्रहों का महागोचर! इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बिजनेस और नौकरी में होगा बड़ा फायदा

Guru Gochar 2026: ज्योतिषियों का कहना है कि जून में ग्रहों की यह चाल कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है. इससे लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. नौकरी, व्यापार और धन के मामलों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
Guru Gochar 2026

जून गुरु गोचर 2026

Guru Gochar 2026: कुछ ही दिनों में जून का महीना शुरू होने वाला है और ज्योतिष के अनुसार यह महीना बेहद खास माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 जून को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में महागोचर करेंगे. इसके बाद 8 जून को शुक्र और 22 जून को बुध भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में जाएंगे और 21 जून को मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे.

ज्योतिषियों का कहना है कि जून में ग्रहों की यह चाल कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकती है. इससे लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. नौकरी, व्यापार और धन के मामलों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. कई लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा.

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना काफी अच्छा रहने वाला है.
  • इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामकाज में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
  • नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
  • वहीं व्यापारियों को नए संपर्कों से फायदा होगा.
  • आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं.

सिंह राशि

  • सूर्य और मंगल की शुभ स्थिति आपके आत्मबल को मजबूत करेगी.
  • इस महीने कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
  • नौकरी में तरक्की और सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा.
  • जो लोग घर, जमीन या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनका सपना पूरा हो सकता है.
  • अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं.

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है.
  • बृहस्पति के गोचर से नौकरी और करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं.
  • प्रमोशन और वेतन बढ़ने के संकेत हैं.
  • आय बढ़ाने के नए साधन मिल सकते हैं. एक्स्ट्रा इनकम के अवसर भी बनेंगे.

ये भी पढ़ें-Shani Dev Gochar 2026: लगातार बदल रही शनि की चाल! 2026 खत्म होते-होते इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का बड़ा लाभ

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों के लिए जून का महीना आर्थिक लाभ देने वाला साबित हो सकता है.
  • बचत बढ़ेगी और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है.
  • व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं.
  • वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

ज़रूर पढ़ें