Guru Gochar 2026: 2 जून को होगा साल का सबसे बड़ा गोचर, इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता

Guru Gochar 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे, जबकि कुछ राशियों के लिए स्थिति सामान्य या थोड़ी कमजोर भी रह सकती है.
Guru Gochar 2026

गुरु गोचर 2026

Guru Gochar 2026: 2 जून को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं. इस दिन गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ जाएंगे और 31 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे. कर्क राशि में बृहस्पति को बेहद मजबूत और प्रभावशाली माना जाता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे, जबकि कुछ राशियों के लिए स्थिति सामान्य या थोड़ी कमजोर भी रह सकती है. आइए जानते हैं कि यह महत्वपूर्ण ग्रह गोचर सभी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा.

मेष राशि

  • बृहस्पति का गोचर मेष राशि के चौथे भाव में होगा, जिससे सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.
  • धन लाभ के योग बनेंगे और नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है.
  • करियर में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. हालांकि सेहत और बढ़ते खर्चों पर ध्यान रखना जरूरी होगा.

वृष राशि

  • वृष राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में मजबूती लेकर आएगा.
  • आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं और यात्रा के योग भी बनेंगे.
  • काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों को इस दौरान अपने समय का सही प्रबंधन करना होगा.
  • काम और परिवार दोनों को बराबर समय देना जरूरी रहेगा.
  • अगर संतुलन नहीं बनाया तो घरवाले नाराज हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Vyatipat Yog 2026: 27 मई को सूर्य-चंद्रमा बना रहे व्यातिपात योग, इन तीन राशियों के सामने बढ़ सकती हैं चुनौतियां

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों को विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है.
  • नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है.
  • सेहत और खान-पान का खास ध्यान रखें.
  • साथ ही किसी भी विवाद और झगड़े से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा.

ज़रूर पढ़ें