Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर करें 4 खास उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार
करवा चौथ 2026
Karwa Chauth 2026 Upay: करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पर्व पर पूजा-पाठ के साथ कुछ खास उपाय करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है. मान्यता है कि इन उपायों से रिश्तों में आई दूरियां कम करने और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना की जाती है.
माता पार्वती-शिव और गणेश की करें पूजा
मिर्जापुर के आचार्य विनय महाराज के अनुसार, करवा चौथ के दिन माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की विधि-विधन से पूजा करनी चाहिए. पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा की जाता है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ माना जाता है.
सुहागिन महिलाओं को दें सुहाग का सामान
करवा चौथ की पूजा के बाद कम से कम सात सुहागिन महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और वस्त्र जैसी सुहाग की सामग्री दान करें. इसके बाद उनकी आशीर्वाद लें. धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है.
गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा और गुड़
अगर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनन या मनमुटाव चल रहा है, तो भगवान गणेश को दूर्वा घास के साथ गुड़ की 21 बत्तियां अर्पित करें. मान्यता है कि इससे रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ती है.
हल्दी की पांच गांठ करें अर्पित
भगवान गणेश को हल्दी की पांच गांठ चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें. धार्मिक विश्वास के अनुसार, इस उपाय से दांपत्य जीवन में मिठास और आर्थिक स्थिति में सुधार की कामना की जाती है.
ये भी पढ़ें-Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर इस बार कब निकलेगा चांद, जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का सही समय
गाय को खिलाएं मीठा भोजन
करवा चौथ पर गाय को भोजन खिलाना भी शुभ माना जाता है. इस दिन गाय को पांच लड्डू या पांच पेड़े, केले और 250 ग्राम भीगी हुई चने की दाल खिलाएं. मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.