Mangal Gochar 2026: 21 जून से बदलेगी मंगल की चाल, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Mangal Gochar 2026: मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा, लेकिन इन चार राशियों पर ज्यादा असर दिखाई देगा. किसी को करियर और धन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा तो किसी को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
Mangal Gochar 2026

मंगल गोचर 2026

Mangal Gochar 2026: मंगल 21 जून 2026 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 4 अगस्त 2026 तक इसी राशि में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और आत्मविश्वास का ग्रह माना जाता है. मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा, लेकिन इन चार राशियों पर ज्यादा असर दिखाई देगा. किसी को करियर और धन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा तो किसी को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामलों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि में मंगल के गोचर का 4 राशियों पर क्या विशेष प्रभाव पड़ने वाला है.

मेष राशि

  • मंगल के वृषभ राशि में आने से मेष राशि के लोगों को धन संबंधी मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
  • आपकी कार्यक्षमता और लोगों को संभालने की क्षमता बेहतर होगी.
  • जमीन, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है.

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग की मिठाई का प्रसाद बाटें.

वृषभ राशि

  • मंगल का गोचर आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी.
  • लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा.
  • स्वास्थ्य के मामले में विशेष रूप से ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की आरती करें गुड़ और चने का भोग लगाकर प्रसाद लोगों में बांटें.

मिथुन राशि

  • यह समय धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का है.
  • जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.
  • लंबी यात्राएं फिलहाल टालना बेहतर रहेगा और खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें.
  • स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और छोटी समस्याओं को भी गंभीरता से लें.

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और फल का प्रसाद बांटें.

ये भी पढ़ें-Kanwar Yatra 2026: इस साल कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? जानिए महादेव को जल चढ़ाने की सही तारीख

कर्क राशि

  • मंगल का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है.
  • धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे.
  • नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं.

उपाय: प्रतिदिन श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ज़रूर पढ़ें