Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बनेगा ग्रहों का शुभ संयोग! इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन
शनि जयंती 2026
Shani Jayanti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई 2026 का महीना कई राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है. इस दौरान ग्रहों का एक अद्भुत संयोग बन रहा है, क्योंकि 16 मई को शनि जयंती और शनैश्चरी अमावस्या का बड़ा पर्व है. खास बात यह है कि इस दिन से ठीक पहले दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है. 14 मई को शुक्र और 15 मई को बुध दोनों ही ‘वृषभ राशि’ में प्रवेश कर जाएंगे. ग्रहों की इस अदला-बदली का सकारात्मक प्रभाव शनि जयंती पर भी दिखेगा, जिससे कई लोगों को शनिदेव के साथ-साथ शुक्र और बुध देव का भी विशेष आशीर्वाद मिलेगा. आसान शब्दों में कहें तो यह ग्रह स्थिति कई राशि वालों के लिए सुख-समृद्धि और शुभ परिणाम लेकर आने वाली है.
वृषभ राशि
सबसे ज़्यादा लाभ आपको ही मिलने वाला है. आपकी राशि में शुक्र और बुध की जोड़ी बनने से आपके पास पैसा आएगा, आपकी पर्सनैलिटी और आकर्षक होगी और करियर में बड़ी सफलता मिलेगी. नई नौकरी मिलने, प्रमोशन होने और आर्थिक रूप से मजबूती आने के बहुत अच्छे चांस हैं.
मिथुन राशि
यह समय आपके लिए अचानक खुशियां लाने वाला है. आपको कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है. अगर आप विदेश जाने या वहां से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी. साथ ही आप कुछ नया शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
कर्क राशि
आपकी कमाई बढ़ने के साफ संकेत दिख रहे हैं. दोस्तों और जान-पहचान वालों की मदद से आपको फायदा होगा. अगर आपने पहले कहीं पैसा लगाया है या निवेश किया है, तो वहां से भी आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
सिंह राशि
नौकरी और काम-काज के मामले में आप आगे बढ़ेंगे. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको बड़ी या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी इज्जत बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें-Grah Gochar 2026: 15 मई से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य-बुध की चाल कराएगी बंपर धन लाभ
कन्या राशि
किस्मत इस समय आपके साथ है. जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वे अब पूरे हो जाएंगे. कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह बहुत बढ़िया समय है. पढ़ाई-लिखाई और यात्राओं के जरिए भी आपको लाभ मिलने की उम्मीद है.