Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा त्रिवेणी संगम, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगी शिव-सूर्य की कृपा
Nag Panchami 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, इसी दिन आत्मा व मान-सम्मान के कारक कहे जाने वाले सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे. इसलिए नाग पंचमी के दिन त्रिवेणी संगम होने जा रहा है और यह शिव भक्तों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है.
नागपंचमी 2026
Nag Panchami 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल नाग पंचमी का त्योहार 17 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इस त्योहार को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, सावन महीने के तीसरे सोमवार के दिन पड़ने के कारण इस साल का नाग पंचमी त्योहार और भी ज्यादा खास माना जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार, इसी दिन आत्मा व मान-सम्मान के कारक कहे जाने वाले सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे. इसलिए नाग पंचमी के दिन त्रिवेणी संगम होने जा रहा है और यह शिव भक्तों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है. इसके अलावा, यह महासंयोग तीन राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है और इन लोगों के घर पर सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी.
मेष राशि (Aries)
- मेष राशि वालों के लिए यह समय किस्मत चमकाने वाला रहेगा.
- भगवान शिव और सूर्य देव के आशीर्वाद से आपका भरोसा और हिम्मत बहुत बढ़ जाएगी.
- कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. अगर आपने बिजनेस में पहले कहीं पैसा लगाया था, तो अब उससे बड़ा फायदा मिल सकता है.
सिंह राशि (Leo)
- सूर्य देव आपकी ही राशि के मालिक हैं, इसलिए यह खास मौका आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है.
- समाज और नौकरी और बिनेस में आपकी इज्जतबढ़ेगा.
- सरकरी कामों में सफलता मिलेगी और बड़े अधिकारियों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे.
- धन लाभ के बहुत मजबूत योग बन रहे हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
- धनु राशि के लोगों के लिए यह शुभ समय नौकरी और बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खोलेगा.
- काफी समय से चली आ रही पैसों की तंगी या परेशानियां अब खत्म हो जाएंगी.
- घर में कोई मांगलिक या धार्मि काम हो सकता है, और परिवार की पुरानी संपत्ति से भी आपको फायदा मिलने की उम्मीद है.
शुभ फल पाने के आसान उपाय
- इस खास दिन शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाएं.
- सुबह तांबे के लोटे में पानी और रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
- नाग देवता की पूजा करें और जीवन की परेशानियों व कुंडली के दोषों को दूर करने की प्रार्थना करें.