गर्मी में AC-कूलर की नहीं पड़ेगी जरूरत! घर में लगाएं ये 5 खास पौधे, जानिए सही दिशा
घर पर लगाएं ये पांच पौधे
Vatu Tips: चिलचिलाती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. ऐसे में अगर कुछ देर के लिए भी पंखा, कूलर या एसी बंद हो जाए, तो तुरंत पसीना आने लगता है. हालांकि इन चीजों का लगातार इस्तेमाल बिजली का बिल बढ़ाने के साथ-साथ सेहत पर भी असर डाल सकता है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे खास पौधों के बारे में बताया गया है, जो घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करते हैं. सही दिशा में लगाए गए ये पौधे घर में ठंडक, सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाने का काम करते हैं.
तुलसी
तुलसी का पौधा घर में ठंडक और शुद्ध वातावरण बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसे हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है. यह पौधा हवा को साफ करने के साथ-साथ दिन-रात ऑक्सीजन देता है, जिससे घर का माहौल ताजा और ठंडा बना रहता है.
स्नेक प्लांट और मनी प्लांट
अगर घर की हवा भारी लगती है या रात में अच्छी नींद नहीं आती, तो स्नेक प्लांट लगाना फायदेमंद हो सकता है. वास्तु के अनुसार इसे दक्षिण या पूर्व दिशा में रखना चाहिए. वहीं मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से घर में खुशहाली आती है और यह वातावरण में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है.
पुदीना और दूसरे हरे पौधे
पुदीना का पौधा घर में ताजगी और ठंडक देने का काम करता है. इसे रसोई की खिड़की या उत्तर दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है. इसकी हल्की खुशबू मन को शांत करती है और घर के तापमान को थोड़ा कम करने में मदद करती है. इसके अलावा धनिया और दूसरे छोटे हरे पौधे भी घर में हरियाली बढ़ाते हैं और वातावरण को ठंडा बनाए रखते हैं.
बोगनवेलिया-पोर्टुलाका और गुड़हल
- बालकनी या गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए बोगनवेलिया और पोर्टुलाका अच्छे विकल्प हैं.
- बोगनवेलिया तेज धूप को आसानी से सहन कर लेता है, इसलिए इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना सही रहता है.
- वहीं पोर्टुलाका को पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से सकारात्मक माहौल बना रहता है.
- गुड़हल का पौधा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से घर में ठंडक और मानसिक शांति बनी रहती है.
ये भी पढ़ें-Vastu Tips: क्या आप भी फ्रिज में रखते हैं ये 5 चीजें? हो जाएंगे कंगाल, आज ही निकालें बाहर
गर्मी से राहत के आसान वास्तु उपाय
पौधों के अलावा कुछ छोटे-छोटे बदलाव भी घर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं. घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखने से वातावरण में ठंडक बनी रहती है. साथ ही गर्मियों में खिड़कियों पर सफेद या हल्के नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए, क्योंकि ये कम गर्मी सोखते हैं और घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं.