Paap Kartari Yog 2026: 9 जून को बनेगा पाप कर्तरी योग, इन राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Paap Kartari Yog 2026: 9 जून यानी दिन मंगलवार की सुबह ऐसा ही योग बनने वाला है. इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. उस समय एक ओर राहु कुंभ राशि में और दूसरी ओर मंगल मेष राशि में मौजूद रहेंगे, जिससे चंद्रमा इनके बीच आ जाएंगे.
Paap Kartari Yog 2026

पाप कर्तरी योग 2026

Paap Kartari Yog 2026: ज्योतिष के अनुसार जब कोई शुभ ग्रह दो अशुभ ग्रहों के बीच फंस जाता है, तो उसे पाप कर्तरी योग कहा जाता है. 9 जून यानी दिन मंगलवार की सुबह ऐसा ही योग बनने वाला है. इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. उस समय एक ओर राहु कुंभ राशि में और दूसरी ओर मंगल मेष राशि में मौजूद रहेंगे, जिससे चंद्रमा इनके बीच आ जाएंगे. इसके अलावा चंद्रमा का संबंध शनि से भी रहेगा, जिसके कारण इस योग का प्रभाव और अधिक मजबूत माना जा रहा है. इसका असर खासतौर पर कुछ राशियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

कर्क राशि

  • कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है, इसलिए इस योग का प्रभाव कर्क राशि वालों पर अधिक पड़ सकता है.
  • इस दौरान मानसिक तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है.
  • छोटी-छोटी बातें भी आपको परेशान कर सकती हैं.
  • जून के दूसरे सप्ताह की शुरुआत कुछ चुनौतियों के साथ हो सकती है.
  • परिवार के लोगों के साथ मतभेद या अनबन की स्थिति भी बन सकती है.
  • इस समय किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें.
  • अपनी निजी या महत्वपूर्ण बातें दूसरों से शेयर न करें.

उपाय: रोज भगवान शिव की पूजा करें और शिव मंत्रों का जाप करें. इससे मन को शांति मिलेगी और नकारात्मक विचारों से राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-Gajalakshmi Rajyog 2026: 8 जून से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, 5 राशियों पर होगी धन-दौलत और सफलता की बारिश

मीन राशि

  • मीन राशि के जातकों के लिए भी यह समय थोड़ा सावधानी बरतने वाला हो सकता है.
  • इस दौरान स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा होने की आशंका रहेगी.
  • इसलिए बातचीत करते समय अपनी भाषा और शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखें.
  • नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में किसी विवाद या ऑफिस की राजनीति से दूर रहना बेहतर होगा.
  • साथ ही वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें.

उपाय: प्रतिदिन योग और ध्यान करें. इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है.

ज़रूर पढ़ें