Surya Gochar 2026: 16 जुलाई को सूर्य करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Surya Gochar 2026: ज्योतिष के अनुसार यह शुभ योग कई राशियों के लिए तरक्की, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है. हालांकि, सभी राशियों पर इसका एक जैसा प्रभाव नहीं पड़ेगा. कुछ लोगों को इस दौरान स्वास्थ्य, नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
सूर्य गोचर 2026
Surya Gochar 2026: 16 जुलाई को सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर के समय कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं, जिससे गुरु-आदित्य राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष के अनुसार यह शुभ योग कई राशियों के लिए तरक्की, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है. हालांकि, सभी राशियों पर इसका एक जैसा प्रभाव नहीं पड़ेगा. कुछ लोगों को इस दौरान स्वास्थ्य, नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य के इस राशि परिवर्तन के दौरान किन राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
मिथुन राशि
- 16 जुलाई के बाद सूर्य आपकी राशि से दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे.
- इस समय बोलचाल में थोड़ा गुस्सा या तीखापन आ सकता है, जिससे घर या ऑफिस में किसी से अनबन होने की संभावना रहेगी.
- पैसों के मामले में भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है.
- इसलिए खर्च सोच-समझकर करें और बिना पूरी जानकारी के कहीं भी पैसा इन्वेस्ट करने से बचें.
धनु राशि
- सूर्य का गोचर आपकी राशि से आठवें भाव में होगा, जिसे ज्योतिष में चुनौतीपूर्ण माना जाता है.
- इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है और कई काम आखिरी समय में अटक सकते हैं.
- गाड़ी चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि चोट या दुर्घटना की आशंका रह सकती है.
- नौकरी या कारोबार में किसी तरह की राजनीति, गलत तरीके या शॉर्टकट अपनाने से बचें.
मकर राशि
- सूर्य आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करेंगे, जिसका असर वैवाहिक रिश्तों पर पड़ सकता है.
- जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ने की संभावना है.
- अगर आप किसी के साथ मिलकर कारोबार करते हैं, तो पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा.
- कार्यस्थल पर भी कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए किसी भी बहस या विवाद में पड़ने से बचें और अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें.