Vastu Shastra Tips: घर की इस दिशा में रखी अलमारी बना सकती है आपको मालामाल! आज ही अपनाएं ये वास्तु टिप्स
Vastu Shastra Tips: ज्योतिष के अनुसार, घर की अलग-अलग अलमारियों का जुड़ाव अलग-अलग ग्रहों से होता है. अगर हम अपनी अलमारियों को सही दिशा में रखें और उन्हें हमेशा साफ-सुथरा व व्यवस्थित रखें, तो इससे जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.
अलमारी वास्तु टिप्स 2026
Vastu Shastra Tips: हम अपने घरों में अपनी सुविधा के लिए कई तरह की अलमारियां रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इनका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है. अलमारियां सिर्फ सामान बटोरने का जरिया नहीं हैं, बल्कि इन्हें घर की बचत, सुरक्षा और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, घर की अलग-अलग अलमारियों का जुड़ाव अलग-अलग ग्रहों से होता है. अगर हम अपनी अलमारियों को सही दिशा में रखें और उन्हें हमेशा साफ-सुथरा व व्यवस्थित रखें, तो इससे जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.
कपड़ों की अलमारी
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपड़ों की अलमारी का स्वामी शुक्र ग्रह है.
- इस अलमारी को साफ़ रखने से घर में सकारात्मकता और समृद्धि बढ़ती है.
- नियम के मुताबिक, कपड़ों की अलमारी को केवल कपड़े रखने के लिए इस्तेमाल करें.
- इसमें धन या गहने रखने से बचें, क्योंकि माना जाता है कि यहां पैसा टिकता नहीं है.
- आप अपनी इस अलमारी में जरूरी दस्तावेज या कागजात सुरक्षित रख सकते हैं.
किचन की अलमारी
- किचन की अलमारी का संबंध सीधे तौर पर सूर्य ग्रह से होता है.
- यह अलमारी हमारे भोजन, मसालों और बर्तनों को सहेजने की मुख्य जगह है.
- रसोई की अलमारी की सफाई करना बहुत जरूरी माना जाता है.
- खाने के अनाज और मसालों को कभी भी एक साथ न मिलाएं, उन्हें अलग-अलग खानों में रखें.
ये भी पढ़ें-Grah Gochar 2026: 15 मई से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य-बुध की चाल कराएगी बंपर धन लाभ
पैसे की अलमारी
- जिस अलमारी में आप धन और जेवर रखते हैं, उसका स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना जाता है.
- आर्थिक उन्नति के लिए इस अलमारी को घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में रखना सबसे अच्छा होता है.
- अलमारी को इस तरह रखें कि उसका दरवाजा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर खुले.
- तिजोरी या धन रखने वाली अलमारी के लिए काले रंग का चुनाव कभी न करें.
- अगर आप अपनी सभी अलमारियों को वास्तु के अनुसार सही दिशा और ढंग से रखते हैं, तो घर में सुख-शांति और पैसा हमेशा बना रहता है.