Vastu Tips: क्या आपके घर में रहती है आर्थिक तंगी और कंगाली? आज ही छोड़ें ये 5 खराब आदतें
वास्तु टिप्स 2026
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह और शाम का समय घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि घर में खुशहाली सिर्फ ज्यादा पैसे कमाने से नहीं, बल्कि हमारी अच्छी आदतों से आती है. कई बार हम अनजाने में दिन की शुरुआत या शाम के वक्त कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनसे घर में धन की कमी और तनाव बढ़ने लगता है. अगर आपको लगता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता, तो आपको अपनी डेली रूटीन से जुड़े इन 5 वास्तु नियमों को जरूर अपनाना चाहिए.
सुबह देर तक सोना सही नहीं
वास्तु के अनुसार, सूर्य निकलने के बाद भी सोते रहना सेहत और किस्मत दोनों के लिए नुकसानदायक होता है. माना जाता है कि जो लोग सुबह देर तक सोते हैं, उनके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इसलिए घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए हमेशा सूरज उगने से पहले या उसके साथ ही उठने की आदत डालनी चाहिए.
शाम को पर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए
शास्त्रों के अनुसार, सूरज ढलने के समय यानी शाम को घर में झाड़ू लगाना अच्छा नहीं माना जाता. ऐसी मान्यता है कि इस वक्त झाड़ू लगाने से घर की बरकत और सुख-समृद्धि बाहर चली जाती है. अगर किसी वजह से शाम को सफाई करना बहुत जरूरी हो जाए, तो ध्यान रखें कि कचरा घर के बाहर न फेंकें बल्कि उसे घर के ही किसी एक कोने में इकट्ठा करके रख दें.
सूर्यास्त के समय सोना
वास्तु और शास्त्रों के अनुसार, शाम के समय यानी सूरज ढलते वक्त सोना अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यता है कि जो लोग इस समय सोते हैं, उन्हें सेहत से जुड़ी बीमारियां घेर सकती हैं और घर की स्थिति खराब होने लगती है. शाम का यह समय असल में सोने के लिए नहीं, बल्कि भगवान की पूजा-पाठ और ध्यान लगाने के लिए सबसे उत्तम होता है.
मुख्य द्वार पर अंधेरा रखना
शाम होते ही घर के मेन गेट पर रोशनी जरूर करनी चाहिए. अंधेरा दरवाजा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है, जबकि मुख्य द्वार पर दीपक या लाइट जलाकर रखने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इससे आपको अपने व्यापार और करियर में भी तरक्की मिलती है.
ये भी पढ़ें-Chaturgrahi Rajyoga 2026: 11 अप्रैल को बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
तुलसी के पौधे का ध्यान रखें
सुबह और शाम के समय तुलसी के पौधे का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. शाम को तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं, लेकिन ध्यान रखें कि सूर्यास्त के बाद न तो तुलसी के पत्तों को छुएं और न ही उनमें जल डालें. साथ ही तुलसी के पास सफाई रखें, क्योंकि वहां गंदगी होने से धन की हानि हो सकती है.