Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानिए पूजा विधि और धन प्राप्ति का महाउपाय
मां महागौरी
Chaitra Navratri 2026: आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है. इस दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार, अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करने की विशेष परंपरा है. कहा जाता है कि अष्टमी पर सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है. मां महागौरी अपने भक्तों के जीवन में सुख-संपन्नता बढ़ाती है और सभी मनोकामनाएं पूरी करती है. नवरात्रि के आठवे दिन मां महागौरी की पूजा अत्यंत लाभकारी मानी जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मां महागौरी की पूजा कैसे की जाती है.
कैसे करें मां महागौरी की पूजा?
- दुर्गा अष्टमी पर सुबह के समय जल्दी उठकर स्न्नान कर लें. स्न्नान के बाद पीले वस्त्र धारण कर लें. माता की पूजा के लिए एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछा दे और मां महागौरी की प्रतिमा स्थापित कर दें. इसके बाद मां महागौरी के सामने दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें. मां महागौरी को सफेद या फिर पीले रंग के फूल आर्पित करें. इसके बाद देवी मां को नारियल, मिश्री, दूध से बनी चीजों को या सफेद मिठाई का भोग लगाएं. आखिरी में मां महागौरी के मंत्रों का जाप करें.
अष्टमी पर कन्या पूजन का महत्व
- चैत्र नवरात्रि केवल उपवास रखने का पर्व नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है. इसलिए इस दौरान घरों में छोटी-छोटी कन्याओं काे देवी का स्वरूप मानते हुए उनकी पूजा करनी चाहिए. अष्टमी तिथि पर 2 से 11 साल की उम्र वाली कन्याओं को घर पर आने के लिए आमंत्रित करें. उनके घर आने के बाद सभी कन्याओं की विधिपूर्वक पूजन करें. कन्याओं को हलवा-पूरी और चने को प्रसाद के रूप में खिलाएं. इसके बाद सामर्थ्य के अनुसार, कुछ दान-दक्षिणा भी दे सकते हैं, फिर उनके चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें.
जल्दी शादी के उपाय
- चैत्र शुक्ल की अष्टमी की रात एक विशेष उपाय जरुर करें. इस दिन पूजा के दौरान मां महागौरी को एक चांदी का सिक्का आर्पित कर दें. इसके बाद ‘हे गौरीशंकर अर्धांगी, यथा त्वां शंकर प्रिया. तथा माम कुरु कल्याणी, कान्ताकांता सुदुर्लभाम’ मंत्र का 3 से 11 बार माला जाप करें. मंत्र जाप के बाद मां महागौरी से शीघ्र विवाह के लिए प्रार्थना कर लें और मां को चढ़ाए चांदी के सिक्के को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें.
धन प्राप्ति के लिए करें ये महाउपाय
- जीवन में यादि आप आर्थिक तंगी और धन की कमी से परेशान हो रहे हैं तो अष्टमी तिथि पर मां महागौरी को दूध से भरी कटोरी में एक चांदी का सिक्का डुबोकर आर्पित कर दें. इसके बाद मां महागौरी से दोनों हाथ जोड़कर धन प्राप्ति की कामना करें. आखिर में इस सिक्के को एक पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी या फिर धन रखने वाले स्थान पर रख लें. इस महाउपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिति संवर जाएगी.
(डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है. विस्तार न्यूज किसी भी ज्योतिषीय दावे की पुष्टि नहीं करता है.)
ये भी पढे़ं- Ram Navami 2026: रामनवमी पर बन रहा गजकेसरी संयोग! इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आपके लिए क्या खास