RCB को लेकर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- अगले 2 साल में जीत सकती है 2 और IPL ट्रॉफी

RCB: आईपीएल 2026 से पहले टीम इंडिया के दिग्गज पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.
RCB

आरसीबी

RCB: आईपीएल 2026 से पहले टीम इंडिया के दिग्गज पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. अश्विन का मानना आरसीबी की मौजूदा टीम इतनी संतुलित है कि वे अगले दो सीजन में दो और आईपीएल खिताब जीत सकते हैं.

RCB को लेकर अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी

दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नए स्क्वाड की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि आरसीबी इस टीम के साथ अगले दो सालों में एक और ट्रॉफी जीत सकती है. अश्विन ने आगे कहा कि आईपीएल खिताब जीतना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने अपनी टीम संयोजन की कमियों को बहुत अच्छे से भरा है. उनके पास एक से बढ़कर एक विकल्प मौजूद हैं. अश्विन ने आगे कहा कि आरसीबी के पास वर्तमान में एक बेहतरीन पैकेज है, जो आसानी से टॉप-2 टीमों में जगह बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR के युवा बल्लेबाज का धमाका, 55 गेंदों में जड़ा शतक

हेजलवुड की चोट को बताया वरदान

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. इस मैच से पहले टीम की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है क्योंकि उनके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं. हालांकि अश्विन ने इसे टीम के लिए वरदान माना है. उनका मानना है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हेजलवुड नहीं खेलते है, तो उनकी जगह मैनेजमेंट फिल साल्ट और जैकब बेथेल दोनों को खिला सकती हैं और जब हेजलवुड वापस आएंगे, तब आपको स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी. 

 

आईपीएल 2026 के लिए RCB की स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पाडिक्कल, जितेश शर्मा, कुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, यश दयाल, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, जैकब डफी, रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कानिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल

ज़रूर पढ़ें