BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत, मुंबई के होटल में मिला शव, IPL कवरेज की थी जिम्मेदारी
BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की मौत
IPL 2026: BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई के एक होटल में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक इंजीनियर ब्रिटिश नागरिक थे, जो बीसीसीआई के साथ काम करते थे. 29 मार्च को हुए मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के दौरान वे वानखेड़े मैदान में ही रहे. वहां से मैच खत्म होने के बाद वापस होटल आकर रुके. अगले दिन 30 मार्च को जब होटल के रिसेप्शन द्वारा कॉल किया गया तो उधर से कोई जवाब ही नहीं आया. इस दौरान होटल के स्टॉफ ने जब मास्टर की से कमरा खोलकर देखा, तो हैरान रह गए, क्योंकि वे फर्श पर पड़े मिले.
जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड 24 मार्च से मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रुके थे. वर्तमान में उनकी ड्यूटी IPL मैच कवरेज में लगी थी. प्रतिदिन की तरह 29 मार्च को भी ड्यूटी खत्म करने के बाद जब वापस लौटे, तो 30 मार्च को उनके रूम का दरवाजा ही नहीं खुला. इस दौरान होटल के स्टॉप को शक हुआ, तो उन्होंने मास्टर की से दरवाजा खोल दिया.
किन वजहों से हुई मौत?
इस दौरान जब इंजीनियर फर्श पर पड़े मिले, तो होटल के स्टॉप ने डॉक्टरों को बुलाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया. मौके पर सूचना के बाद मरीन ड्राइव पुलिस पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मौत किन वजहों से हुई है. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का पता लग पाएगा.
ये भी पढ़ेंः नहीं मिली गैस तो ढूंढा खाना पकाने का अनोखा तरीका, प्रयागराज के अमन का देशी जुगाड़ देख हो जाएंगे हैरान, Video
हर एंगल से जांच शुरू
इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की मौत की मौत ने चिंता पैदा कर दी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक मौत के पीछे की किसी साजिश या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं मिली है. हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.