BCCI को मिला नया टाइटल स्पॉन्सर, हर मैच का देगा 4.85 करोड़ रुपये

BCCI Title Sponsorship Deal: बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुथूट फिनकॉर्प ने टीम इंडिया के घरेलू मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल कर लिए हैं.
Team India

टीम इंडिया

BCCI Title Sponsorship Deal: बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुथूट फिनकॉर्प ने टीम इंडिया के घरेलू मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स हासिल कर लिए हैं. इस डील के तहत कंपनी बीसीसीआई को हर मैच के लिए 4.85 करोड़ रुपये देगी. रिपोर्ट के मुताबिक, ये टाइटल स्पॉन्सरशिप ‘ब्लू मुथूट’ के नाम से जानी जाएगी.

BCCI को मिला नया टाइटल स्पॉन्सर

मुथूट फिनकॉर्प को भारतीय क्रिकेट टीम के होम इंटरनेशनल मैचों के लिए नया टाइटल स्पॉन्सर चुना गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को भारत में होने वाले इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स 31 मार्च 2028 तक मिले हैं. इस दौरान करीब 35 घरेलू इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे जिसमें 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं. इस स्पॉन्सरशिप को ‘ब्लू मुथूट’ के नाम से जाना जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या संन्यास लेने वाले हैं युजवेंद्र चहल? ‘द लास्ट डांस’ पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई टेंशन

बोर्ड को मिलेंगे 4.85 करोड़ रुपये

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील की बातचीत 4.85 करोड़ रुपये प्रति मैच के बेस प्राइस पर हुई है. यानी कंपनी हर मैच के लिए बीसीसीआई को 4.85 करोड़ रुपये देगी. यानी जीतने ज्यादा घरेलू इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे, स्पॉन्सरशिप से बोर्ड की कुल कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ेगी.हालांकि बीसीसीआई के ऑफिशियल स्टेटमेंट के बाद ही बेस प्राइस को लेकर स्थिति साफ होगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेगा बदलाव

टाइटल स्पॉन्सरशिप के तहत मुथूट फिनकॉर्प का ब्रांड भारतीय टीम के घरेलू इंटरनेशनल मैचों से जुड़े प्रमोशनल और ब्रांडिंग अधिकारों में नजर आएगा. ऐसे में मुथूट का बीसीसीआई के साथ इस डील का असर वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इस सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा जहां की यह कंपनी है.

ज़रूर पढ़ें