IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई ने जारी किया IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल, रायपुर में खेले जाएंगे RCB के 2 मुकाबले

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस चरण में 50 मैच खेले जाएंगे, जो 13 अप्रैल से 24 मार्च के बीच आयोजित होंगे.
IPL 2026

आरसीबी 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमिर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस चरण में 50 मैच खेले जाएंगे, जो 13 अप्रैल से 24 मार्च के बीच आयोजित होंगे. दूसरे फेज के शेड्यूल के मुताबिक रायपुर में दो मैच खेले जाएंगे और यह दोनों मैच आरसीबी के होंगे.

BCCI ने जारी किया दूसरे फेज का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज गुरुवार 26 मार्च को आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है. हालांकि, बीसीसीआई ने फिलहाल प्लेऑफ और फाइनल की तरीखों का ऐलान नहीं किया है. बता दें, इस बार आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो फेज में जारी किया गया है. यह फैसला पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण लिया गया है.

यह भी पढ़ें: 16700 करोड़ में बिकने के बाद क्या बदल जाएगा RCB का नाम? अनन्या बिड़ला ने किया खुलासा

रायपुर में होंगे 2 मैच

दूसरे चरण में आठ डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे. पंजाब किंग्स की टीम अपने होम मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी. इस दौरान धर्मशाला में तीन मुकाबले खेले जाएंगे. दूसरे तरफ राजस्थान की टीम अपने होम मैच जयपुर में खेलेगी. इसके अलावा आरसीबी की टीम दो होम ग्राउंड में खेलने उतरेगी. इस दौरान आरसीबी अपने 3 मैच बेंगलुरू और 2 मैच रायपुर में खेलेगी.

दूसरे फेज में 12 शहरों में होंगे मैच

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए दूसरे चरण के शेड्यूल में 12 वेन्यू में आईपीएल मुकाबले खेले जाएंगे. बता दें, दूसरे चरण के मुकाबले बेंगलूरू, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, लखनऊ, और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. दूसरे फेज का पहला मुकाबला 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा.

ज़रूर पढ़ें