हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ते ही कूपर कॉनली ने रचा इतिहास, IPL में नाम किया खास रिकॉर्ड

Cooper Connolly: हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कपूर कॉनली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है.
Cooper Connolly

कूपर कॉनली

Cooper Connolly: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 33 रन से हरा दिया है. इस मैच में पंजाब के युवा स्टार बल्लेबाज कपूर कॉनली का बल्ला जमकर बोला है. हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ दिया है. हालांकि, शतक लगाने के बावजूद भी वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. इस मैच में कॉनली ने शतकीय पारी खेलकर आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

कूपर कॉनली ने जड़ा शानदार शतक

हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कपूर कॉनली ने शानदार बल्लेबाजी की और 59 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 107 रन की तूफानी पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने आईपीएल में इतिहास रच दिया है.

यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS: शशांक सिंह ने फिर टपकाया आसान कैच, क्लासेन को मिला जीवनदान, रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल

कूपर कॉनली ने नाम किया खास रिकॉर्ड

इस शतकीय पारी के साथ 22 वर्षीय कूपर कॉनली आईपीएल इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने सिर्फ 22 साल और 257 दिन की उम्र में शानदार शतक जड़ दिया है. कॉनली से पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकन बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के नाम दर्ज था, जिन्होंने महज 23 साल और 122 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था.

IPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन

22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कूपर कॉनली ने इसी साल पंजाब किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया है. आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 377 रन कूट डाले हैं. इस दौरान कॉनली के बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें