DC vs PBKS: मैच में बड़ा हादसा, लुंगी एनगिडी के सिर पर लगी चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल

Lungi Ngidi: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं.
Lungi Ngidi

लुंगी एनगिडी

Lungi Ngidi: आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में एनगिडी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जसीके बाद उन्हें एंबुलेंस से मैदान के बाहर ले जाना पड़ा. यह हादसा पंजाब कई पारी की शुरुआत में हुई, जब कैच लेने के चक्कर में एनगिडी बुरी तरह चोटिल हो गए.

लुंगी एनगिडी के सिर पर लगी गंभीर चोट

दरअसल पंजाब की पारी के दौरान तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने शॉट खेला, जिसके बाद गेंद हवा में उठी और कैच लेने के प्रयास में लुंगी एनगिडी मिड-ऑफ से पीछे की ओर भागे. इस दौरान उन्होंने गेंद को सही से जज नहीं किया, जिसके चलते वह सिर के भल गिर गए. गिरते वक्त एनगिडी के सिर का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया और उन्हें चोट लग गई. एनगिडी की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें एंबुलेंस से मैदान के बाहर ले जाना पड़ा.

यह भी पढ़ें: DC vs PBKS: दिल्ली के खिलाफ शशांक सिंह की फील्डिंग बनी पंजाब के लिए सिरदर्द, 2 मैचों में टपकाए आसान 4 कैच

भेजा गया अस्पताल

एनगिडी की चोट को देखते हुए मेडिकल टीम तुरंत मैदान में पहुंची और उनकी जांच की. एनगिडी की चोट कई गंभीरता को देखते हुए पहले स्ट्रेचर मंगाया गया, लेकिन बाद में एंबुलेंस को मैदान के अंदर बुलाया गया और उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया.एनगिडी की चोट की गंभीरता को देखते हुए उनकी जगह कंकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर विपराज निगम को मैदान पर उतरा गया. दिल्ली के लिए राहत की बात यह रही कि लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान एनगिडी मेडिकल टीम से बातचीत करते नजर आए, जिससे उनके होश में रहने के संकेत मिले.

ज़रूर पढ़ें