Duleep Trophy 2026:वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर लगे टेप ने खींचा फैंस का ध्यान, जानें क्यों छुपाया आधा नंबर

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी जर्सी है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी जर्सी है. दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए खेल रहे 15 वर्षीय वैभव अपने डेब्यू मैच में ही सस्ते में आउट हो गए. नॉर्थ जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वह महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, आउट होने के बाद वापस लौट रहे उनकी जर्सी पर लगे टेप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

वैभव की जर्सी पर लगे टेप ने खींचा ध्यान

दरअसल वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर इस तरह से टेप लगाया गया था कि पीछे सिर्फ नंबर 3 लिखा नजर आ रहा है. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी आधिकारिक वजह अभी सामने नहीं आई है. लेकिन कई रिपोर्ट्स के माना जा रहा है कि हो सकता है कि उनकी जर्सी पर कोई गलत नंबर छप गया हो और उसे छिपाने के लिए वैभव ने टेप का इस्तेमाल किया हो. इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि वैभव ने अपना पसंदीदा नंबर 3 बरकरार रखने के लिए ऐसा किया हो.

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के डेब्यू में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, 2 चौके जड़कर 8 रन बनाकर लौटे पवेलियन

नंबर 3 से पुराना नाता

बता दें, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जर्सी नंबर 3 से पुराना नाता है. वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के दौरान भी उनकी जर्सी पर नंबर 3 ही था. ऐसे में माना जा रहा है कि दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने इसी नंबर को दिखाने की कोशिश की हो.

दलीप ट्रॉफी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन क टीम ने वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. टीम ने उन्हें अपना उपकप्तान नियुक्त किया है. खास बात यह है कि वैभव सिर्फ 15 साल की उम्र में इतनी बड़ी घरेलू टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. बता दें, इस सीजन ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें