GT VS RR: हार के बाद रो पड़े वैभव सूर्यवंशी, अमिताभ ने बंधाया ढांढस, कहा- हम इतनी उम्र में गुल्ली डंडा नहीं खेल पाते थे

29 मई को हुए क्वालीफायर 2 में राजस्थान को गुजरात के सामने हार का सामना करना पड़ा. अपनी टीम को हारते देख वैभव सूर्यवंशी भावुक हो गए. इस पर अमिताभ बच्चन ने उनका ढांढस बंधाया.
Amitabh bachchan, Vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी, अमिताभ बच्चन

आईपीएल 2026 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. कल यानी कि रविवार को 31 मई को गुजरात और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इससे पहले 29 मई को हुए क्वालीफायर 2 में राजस्थान को गुजरात के सामने हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते उतरी राजस्थान की टीम ने 6 विकेट खोकर 214 रन बना दिए. लेकिन गुजरात ने 18.4 ओवर में ये मैच जीत लिया. गुजरात के मैच जीतते ही राजस्थान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की शानदार परफॉर्मेंस के बावजूद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. मैच के बाद जब यह वैभव इमोशनल हो गए, तो बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने भी उनका हौसला बढ़ाया. आईपीएल मैच के बाद अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट कर वैभव सूर्यवंशी के सहास बढ़ाते हुए लिखा कि ‘टी 5756(आई) – सूर्यवंशी – 15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्य. इस उम्र में तो हम बच्चे गुल्ली डंडा और बंटो भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे!!’

फैंस की मिली-जुली राय

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर फैंस की राय मिली जुली आ रही थी. एक फैन ने लिखा कि मैं आईपीएल का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं. न ही मुझे इससे कोई फर्क पड़ता है कि कौन सी टीम जीतती है और कौन सी टीम हारती है. लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स की हार का एकमात्र अफसोस ये है कि हमे वैभव सूर्यवंशी की एक और शानदार पारी देखने को नहीं मिलेगी.

अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर रिप्लाई

दूसरे यूजर ने अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर रिप्लाई किया कि सर गुल्ली डंडा क्रिकेट की जननी हैं. वैभव सूर्यवंशी भविष्य के क्रिकेट हीरो हैं. आज दुर्भाग्य से राजस्थान हार गई लेकिन सूर्यवंशी जीत गए. सूर्यवंशी के खेल के पीछे उनके पिता की मेहनत और तपस्या है. उन्हें सलाम

क्वालीफायर 2 में वैभव सूर्यवंशी के शानदार पारी देखने को मिली. 47 गेंदों में 96 रन बनाए. हालांकि, जब आरआर जीटी से हार गई, तो उन्हें डगआउट में निराश बैठे देखा गया, जहां एक स्टाफ ने उन्हें सांत्वना दी. उनकी शानदार पारी के बावजूद टीम के क्वालीफाई न कर पाने पर वे भावुक भी हो गए.

यह भी पढ़ें: RR vs GT Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, शतक से चूककर भी सबसे तेज पूरे किये 1000 रन

ज़रूर पढ़ें