‘3 साल तक मेरे स्पॉन्सर रहे…’,गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी का विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा
साक्षी चौधरी और विराट कोहली
Sakshi Chaudhary: ग्लासगो में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली साक्षी चौधरी ने अपनी सफलता को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी कामयाबी के पीछे भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का अहम योगदान रहा है. हाल ही में एक इंटेरव्यू में साक्षी चौधरी ने बताया कि करियर के मुश्किल दौर में विराट कोहली और उनके फाउंडेशन ने उनकी मदद की जिससे वह आगे बढ़ सकी.
साक्षी चौधरी के स्पॉन्सर रहे विराट कोहली
दरअसल हाल ही में आईएनएस को दिए गए एक इंटरव्यू में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट और भारतीय मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने विराट कोहली का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपना आदर्श बताया. इस् दौरान उन्होंने कहा,’विराट कोहली मेरे आदर्श हैं, जब मेरे लिए हालात मुश्किल थे, तब उन्होंने मेरा साथ दिया. वह करीब 3 साल तक मेरे स्पॉन्सर रहे. मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी.’

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ में बॉक्सर्स का ऐतिहासिक पंच, 96 साल के इतिहास में पहली बार 7 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल आए घर
विराट के सपोर्ट से मिला हौसला-साक्षी चौधरी
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए साक्षी चौधरी ने कहा कि विराट कोहली का अनुशासन, कान्टिनूइटी और प्रेसर में शांत रहने के क्षमता उन्हें हमेशा प्रेरित करती है. बॉक्सिंग स्टार का मानना है कि कोहली का सपोर्ट उनके करियर के सबसे अहम मोड़ों में से एक है और उसी से उन्हें इतने बड़े मंच पर सफलता हासिल करने का हौसला मिला.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता गोल्ड
बता दें, हाल ही में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में साक्षी चौधरी ने महिलाओं के 51kg कैटेगरी के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा 2025 में हुए वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के 54kg कैटेगरी में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.