भारतीय हॉकी में हड़कंप! यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद कोच को हटाया
हॉकी
Hockey India: भारतीय हॉकी से एक बड़ा विवाद सामने आया है. यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बाद हॉकी इंडिया ने अंडर-18 राष्ट्रीय प्रशिक्षण कैंप से जुड़े एक कोच को हटा दिया है. इस फैसले के बाद खेल जगत में हलचल मैच गई है. बता दें, कोच पर यौन उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप लगे थे, जिसके चलते हॉकी इंडिया ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत कार्रवाई की.
कोच पर लगे संगीन आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर-18 टीम के साथ भोपाल में ट्रेनिंग कैंप में शामिल कोच सुधीर गोला को उनके पद से हटा दिया गया है. ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि, गोला के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. उनपर यह आरोप रांची के एक ट्रेनिंग सेंटर में लगे हैं, जिसे झारखंड सरकार चलाती है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुधीर जब रांची ट्रेनिंग सेंटर का हिस्सा थे, तब उनके खिलाफ झारखंड के खेल और यूथ अफेयर्स निदेशालय को कई शिकायतें मिली थी. जिसपर कार्रवाई करते हुए निदेशालय ने उन्हें 11 मई को ही निलंबित कर दिया था और उनकी जगह महिला कोच की नियुक्ति की गई.
यह भी पढ़ें: T20 WC विवाद के बाद भारत आएंगे मोहसिन नकवी! ICC ने अहमदाबाद में रखी मीटिंग
भोपाल कैंप मे मौजूद थे सुधीर गोला
हालांकि निदेशालय द्वारा निकाले जाने के बावजूद सुधीर गोला भोपाल के अंडर-18 टीम के कैंप के साथ मौजूद थे. उनकी मौजूदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके बाद हॉकी इंडिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कोच के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें हटाने का फैसला किया है. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि जैसे ही फेडरेशन को झारखंड के ओर से इसको लेकर जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुधीर गोला को कोच पद से हटा दिया है.