IND A VS PAK A: तिलक वर्मा का शतक गया बेकार, पाकिस्तान ने भारत को 48 रन से हराया
पाकिस्तान ने भारत को हराया
IND A VS PAK A : एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 8वें मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 48 रनो से हरा दिया है. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में जगह बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 49 ओवर में 313 रन बनाकर भारत के सामने 314 रनों का टारगेट रखा. जवाब में भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने शतक जरूर लगाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
पाकिस्तान: शमील हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफियान मोकिम, अली रज़ा



