IND vs ENG: क्या दूसरे टी20 मुकाबले में भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? मैनचेस्टर के मौसम ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG 2nd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब दूसरे मैच में भी संकट के काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ओल्ड ट्रैफर्ड में भी बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है.

मैच वाले दिन कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम?

भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे यानि भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होनी है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मैनचेस्टर में मैच डे पर यानि 4 जुलाई को दोपहर के समय 57 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा दिन भर बादल छाए रहने की उम्मीद है. तापमान ज्यादा से ज्यादा 21 डिग्री और कम से कम 15 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: कई बार टीम इंडिया में चुने जाने के बाद भी 5 साल से डेब्यू को तरस रहा यह खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी का इंतजार तो कुछ नहीं!

बारिश बिगाड़ सकती है खेल

वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मैच वाले दिन शाम में भी मैनचेस्टर में 55 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. सुबह से लेकर शाम तक यहां 50 प्रतिशत से ज्यादा बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में बारिश दूसरे टी20 मैच में भी खलल डाल सकती है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बारिश के कारण दूसरा मुकाबला पूरा हो पाता है या पहले मैच की तरह ही यह मैच भी बिना नतीजे के रद्द हो जाएगा.

मैनचेस्टर में किसका पलड़ा भारी?

भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक कुल दो बार इस मैदान पर टी20 मैच खेल चुकी हैं. दोनों टीमों का यहां रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है. पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया था. बता दें, यह मैच दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच था इसी मैच में स्टार ओपनर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं, दूसरे मैच में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

ज़रूर पढ़ें