34000 की जगह और 84 लाख को चाहिए टिकट, वर्ल्ड कप 2027 के भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गजब का क्रेज
फाइल फोटो
India Vs Pakistan Match Demand: भारत पाकिस्तान के मुकाबले की बात हो और लोगों के बीच इसका क्रेज न हो ये नहीं हो सकता. वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान का मैच 10 अक्टूबर को होने जा रहा है. इस रोमांचकारी मुकाबले में अभी करीब 1 साल का समय बाकी है लेकिन लोगों के बीच उत्साह अभी से देखने को मिल रहा है. भारत- पाकिस्तान के बीच 10 अक्टूबर 2027 को मुकाबला वनडे वर्ल्ड कप में खेला जाएगा, जो कि जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान पर होगा.
84 लाख लोगों को चाहिए टिकट
सबसे बड़ी समस्या ये है कि जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम की झमता सिर्फ 34000 दर्शकों की है जबकि भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट 84 लाख लोगों को चाहिए. इस मैच को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज में देखने को मिल रहा है, और हो भी क्यों न? क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से बढ़कर कोई राइवेलरी नहीं रही है. खासकर तब जब मुकाबला वर्ल्ड कप का हो तो और भी.
टिकटों की मारामारी
भारत पाकिस्तान मैच का खुमांर कुछ ऐसा ही है, इस मुकाबले के लिए टिकटों की मारामारी हमेशा बनी ही रहती है. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2022 के एशिया कप में हासिल की थी. बावजूद इसके ये भारत-पाकिस्तान मैच का लोगों के बीच अलग ही नशा रहता है.
टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी
बात दें कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नमीबिया में हो रहा है. इस खिलाबी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. टीम इंडिया भी वनडे वर्ल्डकप से पहले होने वाले वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन करने और अपनी कमियों को भांपकर उनमें सुधार करने की कोशिश में जुटी है.
एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान
वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत और पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ एक ग्रुप में हैं. वहीं इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और न्यूजीलैंड दूसरे ग्रुप में. ग्रुप स्टेज से दोनों ग्रुप से टॉप थ्री टीम के अलावा बेस्ट चौथे नंबर की टीम सुपर-7 स्टेज में जाएगी, जहां से टॉप की 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी.
ये भी पढ़ें: MP में अगले 2 दिनों तक दिखेगा तूफान ‘मुरासु’ का असर, रीवा-सतना समेत 15 जिलों के लिए आंधी-बारिश का यलो अलर्ट



