IPL 2026: क्या बिना एक भी मैच खेले मालामाल होंगे MS Dhoni? जानें नियम
महेंद्र सिंह धोनी
MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते एक भी मैच नही खेल पाए हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी सैलरी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पूरे सीजन मैदान से दूर रहने के बाद भी धोनी को सीएसके की ओर से पूरी रकम मिलेगी? ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहते हैं नियम…
क्या बिना एक भी मैच खेले MS Dhoni को मिलेगी पूरी सैलरी?
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तहत 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. ऐसे में बिना कोई मैच खेले धोनी को 4 करोड़ की पूरी रकम सैलरी के रूप में दी जाएगी. आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी पूरे सीजन फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध रहता है, लेकिन इंजरी के चलते मैच नहीं खेल पाता है, तो उसे कान्ट्रैक्ट की पूरी रकम दी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल में खेलने वाले हर खिलाड़ी का बीमा होता है. खिलाड़ियों के चोट लगने या बीमार पड़ने पर बीमा से फ्रेंचाइजी की भरपाई होती है और खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट की पूरी रकम मिलती है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: तुम दुनिया डिजर्व…भाई अर्जुन पर सारा तेंदुलकर ने लुटाया प्यार, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
नहीं दी जाएगी मैच फीस
आईपीएल 2026 में धोनी ने एक भी मैच नहीं खेले हैं, ऐसे में उन्हें मैच फीस नहीं मिलेगी. बता दें, 2025 सीजन ने आईपीएल खेलने वाले हर खिलाड़ी को प्लेइंग 11 का हिस्सा या इम्पैक्ट प्लेयर होने पर 7.5 लाख रुपये की मैच फीस दी जाती है. लेकिन धोनी ने इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं, जिसके चलते उन्हें मैच फीस नहीं दी जाएगी.
MS Dhoni आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 278 आईपीएल मैच खेले हैं. जिसकी 242 पारियों में उन्होंने 5438 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं.