जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए 10 हजार रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज
जोस बटलर
Jos Buttler: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है.हाल ही में लीड्स के हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में बटलर ने 49 गेंदों में 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस तूफानी पारी के साथ उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं. बटलर अब इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों फॉर्मैट को मिलाकर 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
बटलर ने पूरे किए 10 हजार रन
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जोस बटलर ने 49 गेंदों में 69 रनों की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. अपनी इस विस्फोटक पारी के दमपर बटलर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बटलर ने अब तक खेले गए 204 वनडे मैचों में 5678 रन बना लिए हैं, जिसमें 11 शतक और 30 अर्धशतक शामिल है. वहीं, 163 टी20 इंटरनेशनल मैचों में वह 4384 रन बना चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं. दोनों फॉर्मैट में मिलाकर बटलर ने 10 हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं और वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
🚨 Jos Buttler has become the 1st English cricketer to aggregate 10000-plus runs in Men’s limited-overs internationals (ODIs + T20Is). Do you know how many other cricketers have gone past this mark? 🤔 https://t.co/siYv41ZiMO
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 24, 2026
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा
इंग्लैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
जोस बटलर इंग्लैंड के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने 367 मैचों में कुल 10062 रन बना लिए हैं. उनसे पहले इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज इस आंकड़े को पार नहीं कर पाया है. हालांकि बटलर का टेस्ट करियर ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अब तक खेले गए 57 टेस्ट मैचों में 2907 रन ही बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 31.95 का रहा.
बर्बाद गई बटलर की तूफानी पारी
श्रीलंका के खिलाफ बटलर की तूफानी पारी भी इंग्लैंड को दूसरे वनडे मैच में जीत नहीं दिला सकी. इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 9 विकेट खोकर 305 रन ही बना सकी और मैच श्रीलंका ने 16 रन से अपने नाम कर लिया.