Asian Games 2026: कुमकुम ने रचा इतिहास, रिकर्व तीरंदाजी में जीता स्वर्ण, पहली महिला खिलाड़ी बनीं

Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने शनिवार (3 अक्टूबर) को कमाल कर दिया. एशियन गेम्स 2026 में मोहोड ने व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है. उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिद्वंद्वी कोरिया की ओ येजिन को हराकर मेडल जीता.
Kumkum Mohod Asian Games 2026

तीरंदाज कुमकुम मोहोड

Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने शनिवार (3 अक्टूबर) को कमाल कर दिया. एशियन गेम्स 2026 में मोहोड ने व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है. उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिद्वंद्वी कोरिया की ओ येजिन को हराकर मेडल जीता. वे ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.

48 साल का इंतजार हुआ खत्म

कुमकुम ने फाइनल में कोरियाई खिलाड़ी को 6-5 से हराया. फाइनल में भारतीय खिलाड़ी दो सेट के बाद 3-1 से पीछे थीं. इसके बाद उन्होंने वापसी की और स्कोर में 3-3 से बराबरी की. पांचवें सेट में दबाव बनाते हुए 5-5 की बराबरी की. 48 साल बाद रिकर्व तीरदांजी में पदक इंतजार खत्म हुआ है. उन्होंने भारत के लिए व्यक्तिगत पदक जीता है.

तीरंदाजी में 8 मेडल जीते

तीरंदाज कुमकुम ने एशियन गेम्स 2026 में दूसरा गोल्ड जीता है. इस स्पर्धा से पहले उन्होंने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ महिला रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था. भारत आर्चरी में पांच गोल्ड जीत चुका है. इस प्रतियोगिता में कुल पदकों की संख्या 8 है, जिनमें 5 स्वर्ण, दो सिल्वर और एक कांस्य शामिल है.

भारत की झोली में आया 17वां गोल्ड

भारत को 17वां गोल्ड मिला है. एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत 5वें स्थान पर पहुंच गया है. कुल पदकों की बात करें तो 17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 कांस्य पदक मिले हैं. अब तक कुल 77 पदक मिले हैं. एशियन गेम्स के इतिहास की बात करें तो 200 गोल्ड, 263 सिल्वर और 392 कांस्य पदक हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: कौन हैं सुजीत कलकल? बेहद दिलचस्प है गोल्ड मेडल तक की कहानी, कुश्ती के लिए नहीं JEE के लिए की थी तैयारी

चीन मेडल टेली में पहले स्थान पर बना हुआ. 162 स्वर्ण, 81 सिल्वर और 74 ब्रॉन्ज जीते हैं. कुल पदकों की संख्या 317 है. जापान दूसरे (240 मेडल), साउथ कोरिया तीसरे (135 मेडल) और उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान (65 मेडल (20 गोल्ड)) पर है.

ज़रूर पढ़ें