एशिया कप 2026 की मेजबानी को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, इस देश में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Asia Cup 2026: वुमेंस एशिया कप 2026 की मेजबानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जा सकता है.
Asia Cup 2026

एशिया कप 2026

Asia Cup 2026: वुमेंस एशिया कप 2026 की मेजबानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जा सकता है. हालांकि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अगर वुमेंस टी20 एशिया कप 2026 का आयोजन यूएई में होता है, तो भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एक बार फिर हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है.

कब होगा एशिया कप 2026 का आयोजन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक वुमेंस एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक 8 देशों की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा. सभी हिस्सा लेने वाले देशों को अनौपचारिक रूप से तारीखें बता दी गई हैं. बता दें, ये टूर्नामेंट टी20 एशिया कप का छठा एडिशन होगा, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी. डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और होस्ट यूएई इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट मैदान के बाद अब रेस ट्रैक पर ‘थाला’ का जलवा, सुपरबाइक के साथ MS Dhoni का VIDEO वायरल

तारीखों का नहीं हुआ ऐलान

क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक इस टूर्नामेंट का शेड्यूल, तारीखें और जगह की घोषणा नहीं की है, क्योंकि उसे अपनी लीडरशिप से आखिरी मंजूरी का इंतजार है. बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी अभी एशियन क्रिकेट काउंसिल के हेड हैं.

BCCI ने हटाया पोस्ट

रविवार 2 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा की थी और फिर उसे जल्द ही सोशल मीडिया से हटा दिया था, क्योंकि एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की थी.

ज़रूर पढ़ें