एशियन गेम्स में नेपाल का बड़ा उलटफेर अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

Nepal Beat Afganistan: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट के चौथे मुकाबले में नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है.
Nepal vs AFG

नेपाल बनाम अफगानिस्तान

Nepal Beat Afganistan: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट इवेंट के चौथे मुकाबले में नेपाल ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 102 रन बनाए. जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया.

नेपाल के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. उनके दोनों ही सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए. अफगानिस्तान ने 16 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद फैसल शिनोज़ादा और नजीबुल्लाह जदरान ने मोर्चा संभाला और 30-30 रन की पारी खेली.नेपाल के लिए ललित राजबंशी और कुशल भुरतेल ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने घटक गेंदबाजी कर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. नेपाल के लिए कुशल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल में बनाई पहुंची, हॉकी में महिला टीम ने पक्का किया मेडल

संदीप-रोहित ने संभाली नेपाल की पारी

इस मुकाबले में नेपाल के गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन दिखाया.अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 103 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही. 12 रन के स्कोर पर टीम ने अपने 2 विकेट खो दिए थे. इसके बाद संदीप जोरा ने 34 और रोहित पौडेल ने 33 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को संभाला.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 102 रन बनाए. जवाब में नेपाल ने 17.2 ओवर में ही पांच विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है. एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत सीधे क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगा. जहां उसका सामना ग्रुप-A में दूसरे मबर पर रहने वाली टीम से होगी. ऐसे में भारत और नेपाल के बीच भिड़ंत हो सकती है.

ज़रूर पढ़ें