ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, WTC में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बने बल्लेबाज

Rishabh Pant Most Sixes: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
PANT

ऋषभ पंत

Rishabh Pant Most Sixes: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है. पंत ने यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान किया. WTC में फिलहाल उनके नाम 44 मैचों में 89 सिक्स दर्ज हैं.

सस्ते में आउट हुए पंत

क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पारी के दौरान ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. भारत की पहली पारी के दौरान पंत 39 गेंदों में महज 23 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 1 चौका और 1 छक्का भी शामिल रहा. वेलिंगटन टेस्ट में शतक जड़ने वाले पंत दूसरे टेस्ट में रनों के लिए संघर्ष करते दिखे. सबसे ज्यादा हैरानी की बात, तो यह है कि पंत अपनी पारी में 25 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगा सके थे. इसके बाद उन्होंने पारी के 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर लांग ऑन की दिशा में गगनचुंबी छक्का जड़कर ये खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

पंत ने स्टोक्स को छोड़ा पीछे

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने साल 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की थी. ऋषभ पंत से पहले WTC में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के नाम दर्ज था, जिन्होंने डब्ल्यूटीसी में 68 मैच खेलने के बाद 88 छक्के जड़े थे. वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब पंत ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 छक्का जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम दर्ज है. पंत ने अब कुल 89 सिक्स जड़ दिए हैं. इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का है, जिनके नाम 88 छक्के दर्ज हैं. भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा WTC इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 56 छक्के जड़े हैं.

बता दें, रोहित अब टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. इस लिस्ट में चौथा नाम भारतीय मौजूदा कप्तान शुभमन गिल का है, जिन्होंने WTC इतिहास में अब तक 48 छक्के जड़े. जबकि पांचवें नंबर पर टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं, जिनके नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 45 सिक्स दर्ज हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें