टीवी डेब्यू से पहले रोहित शर्मा की मस्ती, श्रेयस अय्यर संग ‘कोई शहरी बाबू’ पर फिर लगाए ठुमके, VIDEO वायरल

Rohit Sharma Shreyas Iyer Dance Video: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा टीवी स्क्रीन पर भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं.
Rohit Sharma Show

रोहित शर्मा शो

Rohit Sharma Shreyas Iyer Dance Video: क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने वाले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा टीवी स्क्रीन पर भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं. हिटमैन जल्द ही टेलीविजन पर अपने नए टीवी शो ‘फैमिली फूल हाउस विद रोहित शर्मा’ से डेब्यू करने वाले हैं. इससे पहले ही उनके शो के सेट क्रिकेटरों की मस्ती ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं. सोशल मीडिया पर रोहित के अपकमिंग शो का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें हिटमैन श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और अभिषेक नायर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान रोहित ने अपने पुराने वायरल डांस ‘कोई शहरी बाबू’ को दोहराया.

श्रेयस अय्यर ने खींची रोहित शर्मा की टांग

दरअसल ‘फैमिली फूल हाउस विद रोहित शर्मा’ का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो की शुरुआत श्रेयस अय्यर के मजेदार तंज से होती है. रोहित के शो के सेट पर श्रेयस की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं, ‘एटीट्यूड तो ऐसे दिखा रहे हैं, जैसे लॉर्ड्स में इकलौते इंडियन बैट्समैन हैं, जिसने सेंचुरी मारी है. इसके बाद एक दूसरी आवाज आती है,’ऐसे लग रहा है, जैसे इंडिया को वर्ल्ड कप जीताकर आए हैं.’ रोहित भी इस मजाकिया माहौल का हिस्सा बने और दर्शकों से कहते दिखे स्याणा के सामने डेड स्याणा मत बन समझा क्या.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने ‘Non Committal’ लिखी टीशर्ट पहनकर अजीत अगरकर पर साधा निशाना? वायरल हुई तस्वीर

‘कोई शहरी बाबू’ पर लगाए ठुमके

मजाकिया बातचीत के बाद जैसे ही म्यूजिक बदला, तो पुराना वाला ‘कोई शहरी बाबू’ बज उठा. गाना बजते ही रोहित-श्रेयस का पुराना अंदाज देखने को मिला. गाने की बीट सुनते ही श्रेयस सबसे आगे आए और 2021 वाला अपना सिग्नेचर मूव निकालने लगे. श्रेयस आगे बढ़े तो शार्दुल भी कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने तुरंत अय्यर को जॉइन किया. पीछे से अभिषेक नायर ने भी एंट्री मारी. रोहित भी खुद को रोक नहीं पाए. श्रेयस-शार्दुल और रोहित तीनों ने मिलकर अपने पुराने वायरल डांस को दोहराया. इस दौरान रोहित कहते दिखे अरे अब सब भूल गया है.

टीवी पर कब आ रहा है रोहित का शो?

डांस खत्म होते ही हिटमैन ने कैमरे की ओर देखने हुए बताया की टीवी पर उनका यह शो 19 सितंबर से आने वाला है. उन्होंने अपने इस नए सफर से जुड़े खास कनेक्शन को भी बताया. रोहित ने कहा की 19 सितंबर को मेरा टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू हुआ था. अब 19 सितंबर 2026 को मैं टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रहा हूं.

ज़रूर पढ़ें